Sunday , 7 June 2026
Breaking News

5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद टीम सरोकार ने चमकाई हम्मीर राव की प्रतिमा

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्थित रणथंभौर सर्किल जो कि विश्व विख्यात नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। इस सर्किल पर हठीले हम्मीर राव की प्रतिमा लगी हुई है, जो की रणथंभौर दुर्ग के शासक रहे है। एक लंबे समय से इस सर्किल का हाल-बेहाल था। प्रतिमा पक्षियों की पीट से गंदी थी। साथ ही सर्किल के चारों ओर भी गंदगी फैली हुई थी। टीम सरोकार इन दिनों विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार के कार्य कर रही है। जिसके चलते टीम सरोकार ने अपनी मुहिम ऑपरेशन क्लीन के तहत आज सोमवार को रणथंभौर सर्किल पर लगी हुई हम्मीर राव की प्रतिमा की साफ-सफाई की एवं प्रतिमा को पोलिश कर उसे पुनः चमकाया गया। सर्किल की पूरी साफ-सफाई करने के बाद टीम के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इससे पूर्व में सर्किल के चारों तरफ गंदगी का आलम कुछ इस तरह था कि सर्किल से गुजरने वाले लोग सर्किल की तरफ देखना तक पसंद नहीं करते थे। लेकिन आज टीम सरोकर की पूरी 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जब सर्किल को चमकाया गया तो लोग उसे निहारने लगे। टीम सरोकार विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह के सरोकार के कार्य करने में लगातार जुटी हुई है। उल्लेखनीय है की टीम सरोकार द्वारा पिछले लॉकडाउन और इस साल लगे लॉकडाउन में गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की मदद की थी।

Team sarokar clean the hammir rao statue in ranthambore circle

टीम के सदस्यों ने इस लॉकडाउन में गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की भूख मिटाने के लिए “कोई भूखा न सोए” मुहिम के तहत 36 दिन तक खाना वितरण किया। वहीं बेजुबान जानवरों को भी हरा चारा खिलाया। टीम के सदस्यों को जब भी कोई बेसहारा या जरूरतमंद इंसान नजर आता तो उसकी जरूरत के अनुसार उसकी सहायता की चाहे फिर वह बच्चों के इलाज के लिए पैसे की आर्थिक सहायता करना ही क्यों न हो। इस अवसर पर अमित जैन, मुकेश पोरवाल, दिनेश जैन, राजेश वर्मा, दीपक गोयल, पत्रकार लोकेश टटवाल, राजेंद्र महावर, संजय महावर, बुद्धि मीना, आटून उप सरपंच सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !