Thursday , 23 April 2026
Breaking News

“योग के साथ रहो, घर पर रहो” थीम के साथ आयोजित होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

कोरोना संक्रमण के चलते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को “योग के साथ रहो, घर पर रहो” की थीम पर घर पर ही योग करवाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के उपनिदेशक डाॅ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सप्तम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष 21 जून 2021 को भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की कोरोनागाइड लाइन का पालन करते हुए घर पर ही अपने परिवार के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा। इस वर्ष इसका आयोजन “योग के साथ रहो, घर पर रहो” की थीम पर किया जाएगा। योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है योगाभ्यास शरीर एवं मन, विचार और कर्म, आत्म संयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव की प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आयुर्वेद विभाग जिले के कोने-कोने में रह रहे सभी लोगों को घर पर ही योग करवाने के लिए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित कर रहा है तथा सोशल मिडिया पर विभाग की योग संबंधी गतिविधियों को विभिन्न हैशटेग एवं वीड़ियो द्वारा प्रचारित कर रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से अधिकाधिक लोगों की इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित हो, इस हेतु विभिन्न डिजिटल, वर्चुअल और इलेक्ट्राॅनिक प्लेटफार्म का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न चिकित्सालयों एवं औषधालयों के माध्यम से सामान्य योग प्रोटोकाॅल की आम जनता को जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18 जून 2021 को प्रातः 7 बजे से वर्चुअल माध्यम से सामान्य योग प्रोटोकाॅल का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा तथा दोपहर 2:00 बजे से योग विषयक वेबनार एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न आयुर्वेद एवं योग विशेषज्ञों द्वारा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता, पोस्ट कोविड एवं योग, सामान्य योग प्रोटोकाॅल, स्वस्थ जीवन शैली एवं स्वस्थवृत विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

International Yoga Day will be organized with the theme Stay with Yoga, Stay at Home

दिनांक 21 जून 2021 को वर्चुअल माध्यम से “योग के साथ रहो, घर पर रहो” थीम पर घर पर ही रहकर परिवार के साथ योगाभ्यास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए आयुर्वेद विभाग द्वारा योग विषयक निबन्ध, क्वीज, स्वच्छता जागरूक अभियान, योग जागरूक जनसम्पर्क, योग प्रोटोकाॅल का पूर्वाभ्यास एवं घर पर ही योगाभ्यास आदि कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए करवाए जाएंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. विजय शंकर बैरवा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा घर-घर औषधी योजना के द्वारा आम जनता को तुलसी, कालमेघ, अश्वगंधा, गिलोय औषधी की सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है तथा लोगों को अपने घरों पर अधिकाधिक औषधिय पौधों के पौधारोपण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सघन अभियान द्वारा घर-घर सर्वे कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। आयुष-64, अणु तैल, संषमनी वटी, त्रिभुवनकीर्ति रस, अश्वगंधा चूर्ण एवं आयुष क्वाथ की किट बनाकर वितरित की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !