Sunday , 8 March 2026
Breaking News

स्माइल योजना के तहत कोरोना से हुई मुखिया की मृत्यु पर स्वरोजगार के लिए मिलेंगे पांच लाख रूपए

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अनुजा परियोजना प्रबंधक को स्माइल योजना में पात्र लाभार्थियों के लिए शिविर आयोजित कर आवेदन करवाने तथा प्रत्येक पात्र को लाभांवित करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अभाव में कोई पात्र परिवार इस योजना में आवेदन करने से वंचित न रहे, इसके लिये प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 बीमारी से घर के कमाने वाले मुखिया की मृत्यु पर जीविकोपार्जन व स्वरोजगार के लिए स्माइल योजना के तहत प्रति परिवार को अधिकतम पांच लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एन.एस.एफ.डी.सी.) तथा राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एन.बी.सी.एफ.डी.सी.) इस योजना का संचालन कर रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान इस वर्ग (एससी और ओबीसी) के ऐसे परिवार जिसके मुखिया की कोविड महामारी के कारण मृत्यु हो गई है उनको स्माइल योजना में लाभ दिया जायेगा। परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि योजना के तहत प्रति परिवार को 5 लाख रूपए का ऋण मिलेगा, इसमें से एक लाख रूपये तक अनुदान होगा।

Under the Smile scheme, on the death of the head of the corona, five lakh rupees will be given for self-employment

पात्र व्यक्ति संबंधित सभी दस्तावेजों यथा जाति प्रमाण पत्रए आय प्रमाण पत्र (परिवार की समस्त स्त्रोतों से कुल आय 3 लाख रूपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए) मृत्यु प्रमाण पत्र जिसमें कोविड से मृत्यु होने का उल्लेख हो, आधार कार्ड, राशन कार्ड की फोटो प्रति के साथ कार्यालय परियोजना प्रबंधक, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर जिला परिषद परिसर में सम्पर्क कर 30 जून तक कार्यालय समय में आवेदन कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !