Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रणथंभौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित हुई कैरियर वर्कशॉप

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित रणथंभौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सभागार में इंटरनेशनल नॉलेज ऑफ अपॉर्चुनिटी नेटवर्क (आइकॉन) हैदराबाद एवं इंटरव्यू क्रेकोथोन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में कैरियर वर्कशॉप का आयोजन हुआ ।
वर्कशॉप में मुख्य वक्ता बेंगलुरु से आए केरियर एवं मोटिवेशनल स्पीकर तनवीर अहमद रहे।

Ranthambore College of Nursing Career Workshop organized Motivational Inspiration Speech Sawai Madhopur App Ceo
अहमद प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी एवं प्राइवेट रोजगार के बहु-विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान अहमद ने बताया कि चिकित्सा जगत में 100 से अधिक क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की हमारा देश पूरी दुनिया में स्नातक छात्र निर्यात करने में दूसरे स्थान पर है और रोजगार प्राप्त करने में 7% की दर पर है।
वर्कशॉप में ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी कई सारी मोटिवेशनल टेकनीक भी बताई गई तथा दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों, परीक्षा व इंटरव्यू का डर जैसे कई अहम बिन्दुओं पर मार्गदर्शन दिया और बीच बीच में विद्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर भी विस्तार से दिए गए।
तनवीर ने बताया कि वर्कशॉप की यह सीरीज 21 फरवरी को जयपुर से शुरू हुई और यह देश के अलग अलग 25 शहरों में इसी प्रकार से आयोजित होगी तथा इसका समापन जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में होगा।
वर्कशॉप के दौरान सवाई माधोपुर एप के संयोजक इंजि. ज़ियाउल इस्लाम ने भी विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर कॉलेज के संरक्षक बलीग अहमद ने नर्सिंग के करियर से जुड़े बिन्दुओं पर अपने विचार प्रकट किए और सभी वक्ताओं व उपस्थितजन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान संस्था के हेमंत शर्मा, गिरधारी लाल सोनी, अमजद खान, अशोक बेरवा, इमरान खान, ताहिर खान, मोइन खान सहित लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !