आज रविवार को बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत रणथंभौर परिक्षेत्र के कचीदा मंदिर वन क्षेत्र में करीब 60 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन इकठ्ठी कर साफ- सफाई की तथा कचरे को नष्ट किया गया। इस वन क्षेत्र में टाइगर, पैंथर, भालु, सांभर, चीतल और नीलगाय आदि कई वन्यजीवों का हमेशा विचरण रहता है। प्लास्टिक व पॉलिथीन खाने से किसी भी समय वन्यजीवों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संस्था पिछले 2 वर्षों से रणथंभौर परिक्षेत्र को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त व पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रही है जिसके तहत हर सप्ताह रणथंभौर परिक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में एक स्थान तय कर वहां की साफ-सफाई की जाती है तथा लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरुक भी किया जाता है।

पिछले 2 वर्ष में संस्था के सदस्यों द्वारा रणथंभौर परिक्षेत्र से 4380 प्लास्टिक व पॉलिथीन इक्कठी कर इस अवसर पर वन विभाग के कचिदा नाका फारेस्ट गार्ड रतन लाल खंडेला व संस्था के सदस्य राजेश सैनी, विजेंद्र सैनी, सोनू माधोसिंहपुरा, दिनेश मीना श्यामपुरा, दिलखुश सैनी कुतलपुरा और रूपसिंह मीना आदि ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया