Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला परिवहन कार्यालय के बाहर हरे पेड़ उखाड़े व ट्री गार्ड तोड़े

जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरित राजस्थान अभियान के तहत राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सारे प्रयासों का मखौल उड़ाते हुए सरकारी कार्यालय के बाहर लगे करीब 20.25 पेड़-पौधों को उजाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय की चार दिवारी के बाहर लगे करीब 20.25 पेड़ों को उखाड़ कर फेंक दिया गया कुछ को तोड़ दिया गया। साथ ही उन पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए लगाये गये ट्री गार्ड भी उखाड़ कर तोड़ दिये गये। कुछ पर्यावरण प्रेमी लोगों ने परिवहन कार्यालय के कार्मिकों पर ही पेड़ उखाड़ने का शक जाहिर करते हुए बताया कि एक ओर तो सरकार एवं जिला प्रशासन पेड़ लगाने और पेड़ बचाने की बात करता है।

Uprooted green trees and broke tree guards outside the district transport office

प्रतिदिन घर-घर औषधि जैसे कई अभियान चला कर पेड़-पौधे बांटने एवं लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की बात करता है। वहीं जिला मुख्यालय पर जिला परिवहन कार्यालय के बाहर इस तरह की कार्यवाही करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हरे पेड़ों को उखाड़ने पर रोष जताया। पर्यावरण प्रेमियों ने जिला कलेक्टर तथा जिला परिवहन अधिकारी से हरे पेड़ उ़खाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !