Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने फसल बीमा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हो जाती है तो किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से बीमित राशि दी जाएगी। इसके लिए किसान प्रधानमंत्री खरीफ फसल बीमा योजना में बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है। ये बात जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में फसल बीमा जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व कही। जागरूकता रथ प्रत्येक तहसील के गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देंगे तथा जागरूक करेंगे। उन्होंने गुरूवार को 6 जागरूकता रथों को रवाना किया तथा कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक गांव में जाकर किसानों को योजना के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री खरीफ फसल योजना के तहत बाजरा, उड़द, मुंगफली, ग्वार, धान, सोयाबीन और तिल की फसल को बीमा के लिए अधिसूचित किया गया है। इसके तहत किसानों को बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। प्रधानमंत्री खरीफ फसल बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 रखी गई है। योजना में ऋणी कृषक (स्वैच्छिक), गैर ऋणी कृषक तथा बंटाईदार कृषक फसल बीमा करवा सकते है।

खराब होने की स्थिति में 72 घंटे में दी जाए सूचना:- बीमित किसानों को प्रधानमंत्री खरीफ फसल योजना में लाभांवित होने के लिए प्राकृतिक आपदा या अन्य कारण से फसल में खराबा होने की स्थिति में 72 घंटे में अधिकृत बीमा कंपनी बजाज आलियांज के टोल फ्री नंबर 18002095959 के साथ ही कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में सूचना देनी होगी। सूचना के बाद दस दिन में सर्वें कार्य बीमित कंपनी द्वारा करवा लिया जाएगा तथा 15 दिवस में बीमा की मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।

Collector flagged off crop insurance awareness chariots in sawai madhopur

उन्होंने बताया कि जिले के अधिसूचित फसल की बीमित राशि का दो प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। जिला कलेक्टर ने बीमा कंपनी, कृषि विभाग के अधिकारियों और बैंक अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय एवं सहभागिता के साथ कार्य करते हुए किसानों का अधिक से अधिक पंजीयन योजना में करवाकर लाभांवित करवाएं। इसके लिए प्रचार रथ नियमित रूप से गांवों में जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक करें। जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के समय कृषि उपनिदेशक राधेश्याम मीना, सहायक निदेशक कृषि चंद्रप्रकाश बडाया, बीमा कंपनी बजाज एलियांज के कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !