Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

डंपर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, महिला गंभीर घायल

बौंली उपखंड क्षेत्र के पीपलदा में सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी से पीपलदा मित्रपुरा तिराहा दुर्घटनाओं का केन्द्र बनता जा रहा है। करीब एक माह के अंतराल में ही आज गुरुवार दोपहर बाद इस तिराहे पर फिर एक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकरी के अनुसार एक गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। डंपर बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए पलटी खा गया। जिससे सड़क व साइड में गिट्टी गिट्टी फैल गई। थानाधिकारी किशन मीना ने बताया कि पीलूखेड़ा निवासी महेंद्र मीणा पुत्र कैलाश मीणा बाइक से अपनी पत्नी पपीता के साथ पीपलदा से पीलूखेड़ा अपने गांव जा रहा था। मित्रपुरा की तरफ से पीपलदा की ओर आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महेंद्र मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों में इस दुर्घटना के बाद रोष पनप गया है।

Bike rider death in a dumper accident, woman seriously injured

उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, पुलिस उपाधीक्षक बामनवास तेजकुमार पाठक जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश कर मृतक व उसकी घायल पत्नी को बौंली राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लाए। जहां पत्नी को उपचार के लिए भर्ती करा मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।गौरतलब है कि पीपलदा मित्रपुरा तिराहे पर पूर्व में भी सड़क दुर्घटना में दो युवक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बात को लेकर ग्रामीणों में रोष है। यहां यातायात की व्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। इसमें कई लोग चोटिल होते रहते हैं तो कई अपनी जान गंवा बैठते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !