Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सांसद ने ली जिला विकास, समन्वयक एवं निगरानी समिति की बैठक

टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने आज गुरूवार को जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर केन्द्र प्रवृर्तित विभिन्न सार्वजनिक विकास और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की समीक्षा की। जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को बेहतर समन्वय से कार्य कर मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन में सुधार लाने के निर्देश दिये। सांसद ने जिले के कोरोनामुक्त होने पर प्रसन्नता जताई तथा जिला कलेक्टर और हैल्थ वर्कर्स को बधाई दी। उन्होंने संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट, कंसंट्रेटर, चिकित्सा संस्थानों में बेड, चिकित्सक एवं कार्मिकों की उपलब्धता तथा संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिले में चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के सभी पद भरे होने पर प्रसन्नता जताई। कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट्स का कार्य पूर्ण होने के बाद जिले की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 650 सिलेंडर प्रतिदिन हो जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पीएचसी पर न्यूनतम 2 और सीएचसी पर 10 कंसन्ट्रेटर उपलब्ध है। जिले में 4 लाख 11 हजार 373 को कोविड-19 वैक्सीन की पहली और 80 हजार 364 को दोनों डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग के 1 लाख 80 हजार 983 युवाओं ने पहली डोज लगवा ली है। सांसद ने बताया कि कोरोना के सम्पूर्ण खात्मे के लिये अधिकतम लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगना पहली शर्त है। इसके लिये जागरूकता अभियान निरन्तर जारी रखें। बैठक में सांसद ने केन्द्र प्रवर्तित 42 योजनाओं के साथ ही जिले के लिये महत्वपूर्ण अन्य योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर समन्वय, तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिये ताकि सभी पात्रों को सम्बंधित योजना का लाभ निर्धारित समय सीमा में मिले। सांसद ने मनरेगा की समीक्षा के दौरान जिला परिषद सीईओ आर.एस. चौहान को निर्देश दिये कि अगले पखवाड़े से प्रत्येक राजस्व गांव में कम से कम 200 लेबर लगायें, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग समेत राज्य और केन्द्र सरकार की अधिकतम योजनाओं का मनरेगा में कन्वर्जेंस करें क्योंकि दूसरी योजनाओं में बजट की सीमा है लेकिन मनरेगा में बजट की सीमा नहीं है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम 5 कार्य मनरेगा में सीधे या कन्वर्जेंस से करवाने के निर्देश दिये। इन कार्यों में सड़क के किनारे फुटपाथ या पटरी निर्माण, सड़क के किनारे लगी झाडी, खतपतवार या ऐसे पेड़-पौधों को हटवाना जो सड़क सुरक्षा के लिये खतरा है, मानसून में सड़क किनारे व्यवस्थित पौधारोपण और देखभाल शामिल है। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) समेत अन्य सभी योजनाओं में निर्मित सड़कों का सर्वे कर गारंटी अवधि में क्षतिग्रस्त हो गयी सड़कों को चिन्हित कर सम्बंधित ठेकेदार से मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। जिस क्षतिग्रस्त सडक की गांरटी अवधि बीत चुकी है, उसकी मरम्मत केन्द्र या राज्य सरकार की योजनाओं में करवाने के निर्देश दिए। जिले में पीएमजीएसवाई में 2019-20 में स्वीकृत सभी 13 सड़कों का निर्माण आगामी अगस्त माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये स्वीकृत 10 सड़कों का निर्माण आगामी नवम्बर माह तक पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। सांसद ने गंगापुर सिटी में अमृत परियोजना में सीवरेज लाइन डालने के लिये खोदी गई सड़कों का निर्धारित समय सीमा में पुनर्निमाण न होने पर परियोजना अधिशासी अभियन्ता और नगर परिषद आयुक्त पर नाराजगी जताई।

MP Sukhbir singh jaunapuriya took the meeting of District Development Coordinator and Monitoring Committee

उन्होंने निर्देश दिए कि रैंडमली किसी भी पुननिर्मित सड़क पर 20 टैंकर पानी डाल कर उस पर ट्रक चलाकर देखें जिससे पता चले कि गुणवत्ता मानक की पालना की गई है या नहीं। उन्होंने सम्बंधित फर्म के अधिकारी के साथ बैठक कर उसको साप्ताहिक या दैनिक लक्ष्य देने, गुणवत्ता की पालना करवाने के लिये पाबंद करने के निर्देश दिए। सांसद ने जिला मुख्यालय के सम्बंध में ऐसे ही निर्देश रूडीप को भी दिए। सांसद ने चम्बल-नादौती पेयजल परियोजना, ईसरदा परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में मुख्य द्वार, चारदीवारी और रनिंग ट्रैक निर्माण, आरओ लगवाने, चारदीवारी के भीतर पौधारोपण और पानी की पाइपलाइन बिछवाने के लिये स्थानीय सांसद कोष से फंड जारी करने की घोषणा की। बैठक में सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए सन 2022 तक सभी को आवास मिले, इसके लिए कार्य करने के निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, अफोर्डेबल हाउसिंग योजना, रोडलाइटों की समुचित व्यवस्था, यूआईटी से जुड़ी योजना, शहरी क्षेत्र में नियमित सफाई, वन विभाग की एनओसी से संबंधित विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा, सीएमएचओ, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !