Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने खंडार उपखण्ड कार्यालय और सब ट्रेजरी का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को खंडार पहुंचकर उपखंड अधिकारी कार्यालय, अंबेडकर छात्रावास, तहसील, सब ट्रेजरी, रिकॉर्ड रूम और पंचायत समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय में परिवादियों से संवाद कर समस्या समाधान समय पर होने की जानकारी प्राप्त की। उपखंड अधिकारी कार्यालय में रखी ई मित्र प्लस मशीन का उपयोग कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बकाया कार्यों के निस्तारण की स्थिति, सीमा ज्ञान, नामांतरण, सीलिंग, सरप्लस भूमि, पेंशन कार्य, शस्त्र अनुज्ञा पत्र और रोड़ा वसूली के संबंध में जानकारी ली। मॉडर्न रिकॉर्ड ऑनलाइन कार्य एवं लोक सुनवाई गारंटी अधिनियम की क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। बकाया तरमीम के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। अंबेडकर हॉस्टल में पौधारोपण करवाने तथा सौंदर्यकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके बाद तहसील में कलेक्टर ने मॉडर्न रिकार्ड रूम, लैंड रिकार्ड व अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जाति प्रमाण पत्र के लिए नियुक्ति ऐजेंसियों से आने वाले पत्रों का सत्यापन के जवाब समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में वैरिफिकेशन और एडिटिंग तथा म्युटेशन के ऑनलाइन करने की प्रक्रिया सम्बंधित कार्मिक से पूछी तथा इसका कम्प्यूटर पर कार्य भी करवाया। साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और फायर अलार्म सिस्टम को चुस्त दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने ई-मित्र प्लस मशीन से रिकॉर्ड भी निकलवा कर देखा। कलेक्टर ने सब ट्रेजरी, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम एवं पंचायत समिति का भी निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति में निरीक्षण के दौरान रोजगार गारंटी योजना की प्रगति, रोजगार दिवस, श्रमिकों के नियोजन की स्थिति और वेज रेट के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Collector inspected Khandar Subdivision Office and Sub Treasury

उन्होंने गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के प्रकरणों का निस्तारण करने, सीमा ज्ञान के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने, अतिक्रमण संबंधी मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। कलेक्टर ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के बकाया प्रकरण, आवास निर्माण की स्थिति, मनरेगा कार्यों का निरीक्षण और महिला मेट का नियोजन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करें एवं आमजन को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाएं। निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी से पंचायत समिति की योजनाओं की क्रियान्विति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने ई-स्टांप के संबंध में प्रगति जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्यालयों के कार्मिकों से भी संवाद किया तथा उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुना, साथ ही समर्पित होकर लोगों की कार्य करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !