Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय औद्योगिक समिति-विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक आयेाजित

जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय औद्योगिक समिति-विवाद, शिकायत एवं निवारण तंत्र की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्टर कक्ष में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने गंगापुर सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाइन के कारण रास्ता अवरूद्ध होने के मामले में अंडर पास बनवाने की कार्रवाई के लिए एसडीएम एवं रेलवे को निर्देश दिए। इसी प्रकार रीको औद्योगिक क्षेत्र गंगापुर में क्षतिग्रस्त नालियों को सही करवाने की शिकायत पर रीको द्वारा कार्य शुरू करवाने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार रीको क्षेत्र खेरदा में सीवर के चैंबर खुले होने की शिकायत पर नगर परिषद एवं आरयूआईडीपी के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्या समाधान के निर्देश दिए। बैठक में रीको के एक प्लाट में बिजली कनेक्शन संबंधी शिकायत का निस्तारण किया गया। वहीं औद्योगिक संगठनों द्वारा सूचनाएं नहीं दिए जाने की शिकायत पर रीको के प्रबंधक को इसके लिए पाबंद किया गया।

District Level Industrial Committee - Disputes and Grievance Redressal Mechanism's meeting held in sawai madhopur

इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा, बौंली, मलारना डूंगर, खंडार और बामनवास में औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए स्थान चिन्हित किए जाने की जानकारी रीको प्रबंधक द्वारा दी गई। इस पर कलेक्टर ने इसकी एप्रुवल करवाने के निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के अंडरपास का रास्ता पक्का करवाने, रीको में पार्क विकसित करवाने, बिजली आपूर्ति को चार सेक्टर में बांटकर सप्लाई करने तथा गंदे पानी की निकासी के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जीएम डीआईसी चंद्रमोहन गुप्ता, मंडी सचिव गंगापुर बाबूलाल मीना और नगर परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !