Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिले में बा-बापू वृक्षारोपण महाअभियान के तहत चार लाख से अधिक लगाये जाएंगे पौधे: कलेक्टर

जिले में मानसून के दौरान बा-बापू अभियान के तहत पौधारोपण करने तथा हरियाली के लिए मनरेगा से लाइन विभागों द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों के संबंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में समस्त विभागों को बा-बापू अभियान के तहत दिए गए लक्ष्यों के अनुसार वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान ने बताया कि बा-बापू वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले में 4 लाख 30 हजार 110 पौधे पंचायत समितियों, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, उद्यानिकी विभाग और वन विभाग द्वारा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत फलदार, छायादार पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पोषण वाटिका भी लगाई जाएगी।

More than four lakh saplings will be planted in the district under Ba-Bapu Tree Plantation Campaign- Collector

उन्होंने बताया कि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 लाख 430, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा दस हजार, वाटरशेड दस हजार, खान विभाग पांच हजार, जल संसाधन पांच हजार, शिक्षा विभाग दस हजार और अन्य विभाग 7 हजार पौधे लगाएंगे। इसी प्रकार सामाजिक वानिकी द्वारा 2 लाख 31 हजार 900 एवं रणथंभौर बाघ परियोजना द्वारा 50 हजार पौधे लगाएं जाएंगे। बैठक में कलेक्टर ने मरनेगा के तहत इस योजना में किए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपवन संरक्षक जयराम पांडे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई एवं एक्सईएन, सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !