Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजकार्य में बाधा व राजमार्ग अवरुद्ध करने के वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार

खण्डार थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा व राजमार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अच्छन खान, महमूद, जाकिर हुसैन और अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत राजेश सिहं जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण के सुपरविजन में भगवानलाल थानाधिकारी थाना खण्डार के नेतृत्व में गठित टीम कर बुधवार को वांछित आरोपी अच्छन खान पुत्र हारुन खान, महमूद पुत्र दिलदार खान, जाकिर हुसैन पुत्र दिलदार खां और अनवर हुसैन पुत्र हारुन खान निवासीयान छाण को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियों के विरुद्ध गत 9 मई 2019 को शम्भूसिहं सहायक उपनिरीक्षक इन्चार्ज थाना द्वारा थाना खण्डार पर एक रिपोर्ट इस आशय की दर्ज कराई कि बस स्टैण्ड छाण पर एक तरफ गांव बाढ़पुर, बैरना के गुर्जर समाज के लोग और दूसरी तरफ गांव छाण के मुस्लिम समाज के करीबन 250-300 आदमी हाथों में लाठी, भाटा एवं कुल्हाड़ी लेकर खड़े हुए थे, दोनों ही पक्षों में भयानक आक्रोश था, जिनसे समझाइश की गई, लेकिन नहीं मानें तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाते हुए पत्थरबाजी कर राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, पत्थरबाजी में प्रार्थी शम्भूसिहं सहायक उपनिरीक्षक के पैर में गम्भीर चोट आई वगैराह रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 118/2019 धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307, 283, 336 ता.हि. व 3 पीडीपीपी एक्ट में पंजीबद्ध कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया। सम्पूर्ण अनुसन्धान से अभियुक्तगण अच्छन पु्त्र हारून खां, कदरु पुत्र मुबारिक, अनवर पुत्र हारून, जाकिर पुत्र दिलदार खान, महमूद पुत्र दिलदार खान निवासीयान छाण और भरत पुत्र रामचरण गुर्जर, छोट्या पुत्र लड्डू गुर्जर, रामकिशन पुत्र धन्नालाल, हनुमान पुत्र प्रभू, निवासी बाढ़पुर के विरुद्ध जुर्म प्रमाणित पाया गया।

4 accused arrested for obstructing official work and blocking the highway in khandar

गौरतलब है कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अच्छन खान व जाकिर खान के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के संबंध में थाना खण्डार पर मुकदमा नंबर 215/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 341, 354डी, 509 ता.हि. व 9/10, 11/12, 16/17 पॉक्सो एक्ट तथा अभियुक्त अच्छन खान व जाकिर खान और अनवर हुसैन के विरुद्ध मारपीट के संबंध में मुकदमा नंबर 81/2019 धारा 323, 341, 325, 504 ता.हि. में पंजीबद्ध है तथा अभियुक्त महमूद खान के विरुद्ध मारपीट के संबंध में मुकदमा नंबर 116/2019 धारा 323 ,341, 34 ता.हि. में पंजीबद्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !