Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं के सफल क्रिन्यान्वयन हेतु बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय बालगृह, निजी बालगृह, आश्रय गृह और संप्रेषण गृहों में निवासरत बालको के उत्साहवर्धन एवं विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 अगस्त से दिनांक 16 अगस्त के मध्य आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आज शनिवार को अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशन में श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में राजकीय बालगृह, निजी बालगृह, आश्रय गृह, संप्रेषण गृहों के सचिव व अधीक्षक और अन्य अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व प्रतिनिधिगण को जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रखते हुए जिला न्यायक्षेत्र सवाई माधोपुर में स्थित बाल गृह, राजकीय संप्रेषण गृह एवं किशोर गृह में आवासरत बालकों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए बालकों के उत्साहवर्धन एवं विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर-पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता लेखन/गीत लेखन तथा कहानी लेखन का आयोजन किया जावेगा। बच्चों के आयु-वर्ग के अनुसार 6 से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष और 16 से 18 वर्ष तक की आयु वर्ग में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

On the occasion of Legal Services Day, a meeting was organized for the successful implementation of sports competitions

साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक मय प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे। इस मीटिंग में प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्ययोजना तैयार की गई। इस अवसर पर घनश्याम बैरवा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर, श्रवण मीना अधीक्षक राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर, श्रद्धा गौत्तम सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर, हरीश उपाध्याय अधीक्षक त्रिनेत्र बालगृह सवाई माधोपुर और मुकेश वर्मा प्रतिनिधि मर्सी आश्रय गृह सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !