Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने बनास एवं ढील बांध का लिया जायजा

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन जिले में अतिवृष्टि एवं बरसात से उपजे हालातों पर कड़ी नजर रखे हुए है। कलेक्टर न केवल खुद अलर्ट मोड़ पर रहते हुए कार्य कर रहे हैं, अपितु जिले के सभी अधिकारियों को भी पूरी तरह से अलर्ट रखते हुए मुस्तैदी से कार्य ले रहे है। कलेक्टर ने आज गुरूवार को सुबह सूरवाल तिराहा, मेगा हाइवे और दुब्बी बनास पहुंचकर पानी की आवक, जल भराव के संबंध में जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार तथा उपखंड अधिकारी को सड़क से जल निकासी के संबंध में निर्देश दिए। जल निकासी मार्ग में फंसे कचरे एवं झाड़-झंखाड़ को हटवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने बनास नदी में पानी की आवक और नदी क्षेत्र में पुलिया से पानी गुजरने की स्थिति में सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

District Collector took stock of Banas and Dheel dam in sawai madhopur

कलेक्टर ने टापुर के ढील बांध पहुंचकर जायजा लिया। यहां बांध पर लगभग दो फीट चादर चल रही है। लोग बांध के चादर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी बौंली एवं सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में हुई बरसात के बाद के हालातों के संबंध में जानकारी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !