Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला प्रभारी मंत्री ने अतिवृष्टि प्रभावित सूरवाल, मेगा हाइवे एवं भगवतगढ़ तिराहे का लिया जायजा

जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना आज गुरूवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने जिले में अतिवृष्टि से उपजे हालात, बांधों के भरने तथा जिन बांधों में चादर चल रही है उनकी वेस्ट वेयर से पानी निकासी, खेतों एवं निचले क्षेत्रों में जल भराव से हुए नुकसान, चंबल के किनारे बसे गांवों की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा कर कलेक्टर सहित जिले के आला अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सूरवाल, मेगा हाइवे और सूरवाल के फूल मोहम्मद चौराहे से भगवतगढ़ रोड़ पर जल भराव की स्थिति तथा लोगों को निकलने में हो रही परेशानी का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर बहते पानी में नहीं जाने की सलाह दी एवं निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुुंचाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला प्रभारी मंत्री ने बौंली पंचायत समिति सभागार में कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश भोपरिया सहित अन्य अधिकारियों से जिले में अत्याधिक बरसात के कारण उपजे हालातों की जानकारी ली। उन्होंने नदी, नालों, ताल तलैयों, रपटों, बांध और तालाबों में आए पानी की स्थिति की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने बरसात से जिले में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान के संबंध में कलेक्टर से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले के बांधों के भराव की स्थिति, जिन बांधों पर चादर चल रही है, वहां पानी की वेस्ट वेयर से पानी का बहाव तथा निचले क्षेत्रों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार खेतों में पानी भराव, सड़कों एवं रपटों पर पानी की तेज आवक से रास्ते अवरूद्ध होने के संबंध में जानकारी लेकर पानी निकासी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कच्चे मकान गिरने की घटनाओं के संबंध में सर्वे करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में बरसात के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बरसात से कुछ स्थानों पर खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हुई हैं इसकी विशेष गिरदावरी करवाने की कार्रवाई की जा रही है। चंबल में पानी खतरे के निशान से लगभग तीन मीटर नीचे आ गया है। ऐसे में चंबल के किनारे वाले गांवों में स्थिति सामान्य है। जिले में एसडीआरएफ की दो टीम और बुलवा ली गई हैं।

District in-charge minister took stock of excessive rain affected Surwal, Mega Highway, Bhagwatgarh Tirahe

सूरवाल में ग्रामीणों से किया संवाद, जाने हाल:-

जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना ने सूरवाल बांध की चादर के संबंध में जानकारी ली तथा उन्होंने बांध की चादर चलने के कारण फूल मोहम्मद तिराहे भगवतगढ़ मार्ग पर हुए जल भराव की स्थिति को देखा। मार्ग अवरूद्ध होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी को समझा। उन्होंने लोगों से संवाद किया एवं लोगों द्वारा भगवतगढ़ मार्ग पर पुलिया बनवाने की मांग पर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों से खेतों में पानी भरने से फसलों को हुए नुकसान, कच्चे मकान गिरने, मार्गों पर पानी भरने से हो रही परेशानी सहित प्रशासन की व्यवस्थाओं, एसडीआरएफ के सहयोग और नाव की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कलेक्टर द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं। दो दिन से लगातार कलेक्टर एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके का जायजा लेकर रास्ते से पानी निकासी सहित अन्य वैकल्पिक प्रबंध कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर से जिले में बरसात के कारण जान एवं माल की हानि के संबंध में जानकारी ली।

बांधों के गेज की ली जानकारी:-

प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों से जिले में बांधों के गेज, चादर चलने, रपटों के ऊपर से पानी बहने, खेतों तथा गांवों में जल भराव के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले की स्थिति तथा पल-पल की नजर रखे जाने तथा अधिकारियों एवं टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्य करने के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, उपखंड अधिकारी बौंली बदरी नारायण, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ, पुलिस उपाधीक्षक नारायण तिवाडी, तेज प्रकाश पाठक और विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !