Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस पर किया ऑनलाइन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 9 अगस्त 2021 को विश्व आदिवासी दिवस पर पैनल अधिवक्ता हरी लाल बैरवा द्वारा ऑनलाइन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ऑनलाइन शिविर में जुड़े हुए पैनल अधिवक्ता गण एवं पैरा लीगल वोलंटियर को जानकारी देते हुए पैनल अधिवक्ता हरी लाल बैरवा ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो मूल निवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं।
Organized online legal awareness camp on World Tribal Day
समस्त आदिवासियों को एकजुट कर उनके अधिकारों और संस्कृति उनकी विविधता का सम्मान करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भारत में बड़ी मात्रा में आदिवासी का निवास है। साथ ही बताया कि संविधान के अनुच्छेद 15 (4) जनजातियों का सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से विकास का प्रावधान एवं अनुच्छेद 16 (4) राज्यों को सरकारी नौकरी में जनजाति लोगों को प्रतिनिधित्व देने हेतु आरक्षण का अधिकार देता है । अनुच्छेद 23 जनजातियों से दुर्व्यवहार ,बेकार, बंधक मजदूरी का निषेध करता है तथा साथ ही रालसा एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !