Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

 पुलिस ने 2 वाहन चोरों को पकड़ा, 2 चोरी की बाइक की जब्त

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आजम उर्फ रंगीला को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल भी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस ने शातिर वाहन चोर आजम उर्फ रंगीला पुत्र आमीन निवासी कसाई मोहल्ला जामा मस्जिद के पास गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल बरामद की है।

टीम गठनः- हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी एवं कालूराम मीना वृताधिकारी गंगापुर सिटी ने गंगापुर सिटी क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिये इस प्रकार की वारदातों में लिप्त अपराधियों को सूचीबद्व कर उन पर निगरानी हेतु धनराज मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी गंगापुर सिटी के नेतृत्व मे विशेष टीमों का गठन थाना स्तर पर किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचनाओं का संकलन कर एंव संदिग्धों से पूछताछ की गई तो विशेष तथ्य सामने आए कि गिरफ्तार मुलजिम आजम उर्फ रंगीला वाहन चोरी की वारदातों में लिप्त है।

वाहन चोर गिरफतारीः- गत बुधवार को विशेष टीम के सदस्य शम्भू सिंह सहायक उप निरीक्षक, विजेन्द्र कांस्टेबल, सोनाराम कांस्टेबल की टीम ने विशेष कार्ययोजना बनाकर रोडबेज बस स्टैण्ड से शातिर वाहन चोर आजम उर्फ रंगीला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Police caught 2 vehicle thieves, seized 2 stolen bikes

 

मोटर साइकिल बरामद :-  गत 6 अगस्त को परिवादी कमलेश पुत्र रामचरण निवासी गोपाल जी का मन्दिर बूरा पतासा गली गंगापुर सिटी की चोरीशुदा मोटर साइकिल शातिर वाहन चोर से बरामद की जा चुकी है।

आपराधिक रिकार्डः- आजम उर्फ रंगीला पुत्र आमीन के विरूद्व थाना गंगापुर सिटी व अन्य थानों के करीब आधा दर्जन मुकदमात दर्ज है।

इस तरह चुराता था मोटर साइकिल :- आरोपी नशे का आदी है जो बाजार में मोटर साइकिल से आने वाले लोगों पर पूरी नजर रखता है तथा उनके मोटर साइकिल खड़ी कर किसी काम में उलझने पर मौके का फायदा उठाकर मास्टर चाबी से लोक तोड़कर फोरन मोटर साइकिल लेकर फरार हो जाता है। अपने नशे का शौक पूरा करने के लिये वाहनों को औने-पौने दानों में बेच देता है।

मोटर साइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार व मोटर साइकिल बरामद:-

इसी प्रकार उदेई मोड़ थाना पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने महेन्द्र पुत्र कैलाश निवासी मीना बडौदा को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल भी बरामद की है।
हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व कालूराम मीना वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी के सुपरविजन में गम्भीर सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी उदेई मोड़ के नेतृव में गठित टीम थान सिंह हैड कांस्टेबल, गोविन्द सिंह कांस्टेबल, सत्यभान कांस्टेबल द्वारा गस्त के दौरान आरोपी महेन्द्र पुत्र कैलाश निवासी मीना बडौदा उदेई मोड़ को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से थाना उदेई मोड़ पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में दर्ज माल मशरूका मोटर साइकिल को बरामद किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !