Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सायबर ठग द्वारा ठगे 3 लाख 10 हजार रूपए पीड़ित के खाते में वापिस दिलवाएं

गंगापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सायबर ठग द्वारा ठगे

3 लाख 10 हजार रूपए पीड़ित के खाते में वापिस दिलवाएं

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर ठग द्वारा ठगे 3 लाख 10 हजार रूपए पीड़ित के खाते में वापिस दिलवाएं है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह ने बताया कि थाना गंगापुर सीटी कोतवाली पुुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी महेश चन्द गुप्ता निवासी नया बाजार लाल हवेली गंगापुर सीटी के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी कर निकाले गए करीब पांच लाख रूपए में से 3 लाख 10 हजार रूपए वापस उनके बैंक अकांउट में लाने में सफलता प्राप्त की है।

 

Get 3 lakh 10 thousand rupees cheated by cyber thugs back in the victim's account

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी गंगापुर सीटी कालूराम मीणा ने बताया कि फरियादी महेश चन्द गुप्ता निवासी नया बाजार लाल हवेली गंगापुर ने एसबीआई बैंक के टॉल फ्री नम्बर वेबसाईट पर सर्च किया गया। वेबसाईट पर सर्च किया गए मोबाईल नंबर पर फोन किया तो सायबर ठग द्वारा एनीडेस्क एपलीकेशन डाउनलोड करवाया। इस एपलीकेशन के माध्यम से पांच लाख रूपये बैंक अकांउट से निकाल लिए। थानाधिकारी धनराज मीणा गंगापुर सीटी कोतवाली ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए विश्वनाथ प्रताप सिंह व ऋषिकेश कांस्टेबल ने जिन अकाउंट में पैसे गये थें उनके वॉलेट/बैंक का ई-मेल का पता कर संबंधित नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर पैसे रूकवाएं। सायबर ठग द्वारा इन पैसे को सबसे पहले Pay U वॉलेट में ट्रांसफर कर दिए गए, उसके बाद इनका स्थानान्तरण उन्होनें PAYTM वॉलेट में किया गया।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिमांशु शर्मा ने बताया कि आम जनता को सायबर ठगी से बचने के लिए निम्न सावधानी रखनी चाहिए :-

  1. मोबाईल फोन पर अज्ञात नम्बर से आने एसएमएस/ई-मेल से जो लिंक आता है उसको ऑपन नहीं करना चाहिए।
  2. बैक अधिकारियों द्वारा कभी भी खाता धारक से यूजर नेम, पासवर्ड/ कार्ड डिटेल/ओटीपी के बारे कॉल नहीं किया जाता है अतः कभी भी किसी व्यक्ति को जानकारी नही दें।
  3. कभी भी बिना सत्यापित कोई भी एपलीकेशन डाउनलोड नहीं करनी चाहिए।
  4. अज्ञात व्यक्ति के साथ अपने मोबाईल का स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहिए जैसे एनीडेस्क एपलीकेशन आपके मोबाईल पर नेटवर्क नहीं आ रहा है तो अविलम्ब मोबाईल ऑपरेटर कम्पनी से सम्पर्क करें। मोबाईल नेटवर्क नियमित रूप से चैक किया जावे। सभंव है कि आपके मोबाईल न. का ड्यूपलिकेट सीम इशू हो गया।
  5. विभिन्न सर्च इंजन पर कस्टमर केयर सम्पर्क के नम्बर सर्च नहीं करें। वैधानिक वेबसाईट पर ही कस्टमर केयर सम्पर्क के नम्बर सर्च करें।
  6. बार कोड स्केन करते वक्त विशेष सावधानी रखें।
  7. व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करनी चाहिए।
  8. अज्ञात मोबाईल चार्जिग पोर्ट से मोबाईल फोन का चार्ज करने से बचना चाहिए।
  9. लॉटरी/जॉब के लिए आने वाले मोबाईल कॉल को इग्नोर करना चाहिए।
  10. बैंक लॉन के लिए एडवांन्स फीस के लिए आने वाले कॉल को इग्नोर करना चाहिए, क्योंकि बैककर्मियों द्वारा कभी भी लॉन के एडवान्स फीस के लिए कॉल नही किया जाता है।
  11. अपने पासवर्ड/पीन कार्ड नम्बर/क्रेडिट कार्ड/डेबीट कार्ड/सीवीवी इत्यादी को अत्यन्त गोपनीय रखा जावें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !