Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

टीकाकरण महाअभियान में यूपीएचसी बजरिया ने जिले में लगाई सर्वाधिक वैक्सीन

गत बुधवार को चिकित्सा संस्थान हेल्थ वेलनेस सेंटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया सवाई माधोपुर में सीएमएचओ ने वैक्सीन लगा कर टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में यूपीएचसी बजरिया सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र में 2335 लोगों को वैक्सीन लगाकर जिले में प्रथम स्थान पर है। कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान में यूपीएचसी बजरिया पर 581, टोंक बस स्टैंड पर 120, आलनपुर छाबड़ी चौक व सत्यनारायण मंदिर पर 455, हाउसिंग बोर्ड हनुमान नगर चौराहे पर 160, गौतम आश्रम में 104, रेलवे स्टेशन में 160, सीमेंट फैक्ट्री में 155, रोड़वेज बस स्टेंड पर 45 लोगों को एवं मोबाइल टीम द्वारा 555 वैक्सीन लगाकर महाअभियान में सभी चिकित्सा कर्मियों ने कार्य कर सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का कार्य किया है। इस अवसर पर शहरी क्षेत्र महाअभियान के प्रभारी विनोद शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

 

UPHC Bajaria applied maximum vaccine in Sawai madhopur in the vaccination campaign

 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर वैक्सीनेशन के दौरान आने वाली समस्याओं का निराकरण करते हुए वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक कराया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा द्वारा फील्ड एवं संस्था पर सभी कार्मिकों को सर्वाधिक वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया गया। संस्थान के वैक्सीन प्रभारी अरविंद गुप्ता द्वारा सभी वैक्सीनेशन टीमों को वैक्सीन आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाकर सभी को ऑनलाइन एंट्री करवाई गई।

 

वैक्सीनेशन टीम ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अश्विनी शर्मा वैक्सीनेशन प्रभारी, अरविंद गुप्ता वैक्सीनेटर, सीमा मीणा, सजना कुमारी, बबलू सिंह, संगीता, निरमा मीणा, गरिमा शर्मा, बुद्धि प्रकाश सैनी, सोम प्रकाश गौतम, चंदा रानी, बुद्धि प्रकाश बैरवा, रेहाना, हरिओम मीणा, राजेश शर्मा, दिनेश मीणा, सुनील जैमिनी, आशीष महावर एवं रेखा गोयल द्वारा वैक्सीनेशन किया गया। वेरीफायर के रूप में पायल अग्रवाल, ऋषिकेश मीणा, पुखराज कुमार, प्रीति जैन, मूलचंद मीणा एवं अभिषेक शर्मा द्वारा महाअभियान के दौरान समस्त वैक्सीनेशन को सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन इंद्राज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !