Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विद्यार्थियों को दी साइबर क्राइम, रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम एवं महिला सशक्तिकरण की जानकारी

साइबर क्राइम, रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम एवं महिला सशक्तिकरण के संबध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज गुरूवार को प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने फतेह पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, रणथंभौर रोड़, सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं आमजन को जानकारी दी कि रैगिंग आज के समय में एक बड़ी चुनौती बन गई है। कुछ सीनियर विद्यार्थी रैगिंग के नाम पर जूनियर विद्यार्थियों को परेशान करते है, मजाक उड़ाते है जिससे परेशान होकर विद्यार्थी आत्महत्या तक कर लेते है। आत्महत्या, स्कूल या काॅलेज छोड़ देना, पढ़ाई बाधित होना, मानसिक तनाव और अकेलापन तथा लगातार ड़रते रहना आदि इसके दुष्परिणाम है। रैगिंग का दोषी पाये जाने पर रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम के तहत दोषी विद्यार्थी को शिक्षण संस्थान से निलंबित किया जाना, परीक्षा मे बैठने की अनुमति नहीं देने तथा साथ ही सजा एवं जुर्माना के भी प्रावधान हैं।

 

Information about cyber crime, ragging prohibition act and women empowerment given to students

 

प्राधिकरण सचिव ने जानकारी दी कि लैंगिक असमानता का अर्थ लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव से है। परम्परागत रूप से समाज में महिलाओं को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेदभाव से पीड़ित होती है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रगति के बावजूद वर्तमान में भारतीय समाज में पितृसत्तात्मक मानसिकता जटिल रूप से व्याप्त है।

 

महिलाओं को सामाजिक और पारिवारिक रूढ़ियों के कारण विकास के कम अवसर मिलते है जिससे उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, वन स्टाॅप सेन्टर, महिला हेल्पलाइन, महिला शक्ति केन्द्र जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप लिंगानुपात और लड़कियों के शैक्षिक नामांकन में प्रगति देखी जा रही है। साइबर अपराध में बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इंटनरेट के माध्यम से होने वाले अपराधों के बारें में जागरूकता होना जरूरी है। यह एक आपराधिक गतिविधि है जिसे कम्प्यूटर और इंटरनेट के उपयोग द्वारा अंजाम दिया जाता है।

 

साइबर अपराध जिसे इलेक्ट्रोनिक अपराध के रूप में भी जाना जाता है, में किसी भी अपराध को करने के लिए कम्प्यूटर, नेटवर्क डिवाइस या नेटवर्क का उपयोग, एक वस्तु या उपकरण के रूप में किया जाता है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 पारित किया गया जिसके प्रावधानों के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता के प्रावधान सम्मिलित रूप से साइबर अपराधों से निपटने के लिए पर्याप्त है। जिसके तहत जुर्माना तथा सजा होने के प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण, नालसा एवं रालसा की योजनाओं के पोस्टर एवं पम्पलेट्स वितरित किये। इस दौरान स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्या जे. एस. विक्टर, एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर रूपेन्द्र कौर, अध्यापक प्रिथा कथुरिया एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक उमेश साहू सहित छात्र-छात्राएं एवं अन्य आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !