Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डीएपी के स्थान पर एसएसपी, एचपीके को अपनाएं

उपनिदेशक कृषि विस्तार राधेश्याम मीणा ने जिले के किसानों को खाद एवं उर्वरक के संबंध में एडवाइजरी जारी करते हुए सलाह दी है कि किसान सरसों फसल में डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट एवं यूरिया का प्रयोग करें। सरसों एक तिलहनी फसल है और सल्फर तेल की मात्रा में वृद्धि करता है। एक डीएपी की कट्टे की जगह किसानों को तीन कट्टे सिंगल सुपर फास्फेट एवं एक कट्टा यूरिया का फसल बुवाई पूर्व उर्वरक काम में लेंवे। लागत में भी यह एक कट्टे डीएपी से कम पड़ता है।

 

Switch from DAP to SSP, HPK in agriculture

 

जबकि सल्फर तत्व अलग से मिलता है। इस वर्ष वर्षा पर्याप्त मात्रा में होने के कारण फसल क्षेत्र में पिछले सालों की तुलना में वृद्धि होगी। एन.पी.के. का उपयोग भी कृषक डीएपी के विकल्प के रूप में काम में ले सकते है। क्योकि एन.पी.के. (12:32:16) में 12 प्रतिशत नत्रजन, 32 प्रतिशत फास्फोरस,16 प्रतिशत पोटाश पाया जाता है जबकि लागत डीएपी से कम आती है। जिले में ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों एवं इफको के बिक्री केन्द्रों पर एन.पी.के. (12:32:16) की उपलब्धता है। कृषक इनसे खरीद कर फसलों में प्रयोग कर सकते है। इनका परिणाम डीएपी से अच्छा है।

 

उप निदेशक कृषि (वि) ने जिले के कृषकों से अपील की है कि डीएपी की उपलब्धता की स्थिति को देखते हुए एसएसपी प्लस यूरिया, या एन.पी.के. का प्रयोग सरसों बुवाई व अन्य फसलों की बुवाई में करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में एसएसपी प्लस यूरिया, एन.पी.के. की उपलब्धता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !