जिला प्रभारी मंत्री 24 सितंबर को आएंगे सवाई माधोपुर
उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना 24 सितंबर को जिले के दौरे पर रहेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि प्रभारी मंत्री 24 सितंबर को सुबह 11 जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेेंगे।
इसके बाद अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया