Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नाबालिग को घर से उठा ले जाने एवं छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग को घर से उठा ले जाने एवं छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास के खेड़ली गांव में नाबालिग को घर से उठा ले जाने एवं उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गत रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बामनवास थाना पुलिस ने आरोपी विक्की उर्फ विक्रम पुत्र हंसराज निवासी खेड़ली, बामनवास को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने गत दिनांक 27/07/2021 को जिले के बामनवास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर  बृजेश मीना पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दी।  पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

Police arrested accused of taking a minor out of the house and molestation in bamanwas

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की नाबालिग के परिजनों ने अपनी नाबालिग पुत्री को घर से उठा ले जाने व छेड़छाड़ करने पर थाना बामनवास पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी घटना के बाद ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी शातिर प्रवृति का होने के कारण आरोपी ने अपने सभी मोबाईल व सिमों को बंद कर दिया था। गत रविवार को विशेष टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट वांछित आरोपी विक्की उर्फ विक्रम पुत्र हंसराज निवासी खेड़ली, बामनवास को रेलवे स्टेशन जलगांव महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म काबुला है।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !