Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्रामीण ओलम्पिक में भाग लेने के लिए 30 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ग्रामीण ओलम्पिक में ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक ग्रामीण खिलाड़ी 30 सितम्बर तक RGOK एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिये उन्हें यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इस आयोजन में भागीदारी के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शिक्षा, खेल, पंचायती राज व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

 

कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभा तलाश कर उन्हें तराशने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य बजट-2021 में की गई घोषणा की अनुपालना में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित होंगे। राजस्थान ऐसे खेल आयोजित करने वाला देश का पहला प्रदेश होगा।

Online registration till 30th September to participate in rural olympics

इस आयोजन में जिले के सभी 834 राजस्व ग्रामों की टीमें ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जिला स्तर पर और जिला स्तर पर विजेता टीम  राज्य स्तर पर खेलेगी। 10 अक्टूबर तक ग्राम स्तरीय टीमें चयनित हो जायेंगे।

 

मेल वर्ग में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबाल, हॉकी तथा फीमेल वर्ग में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो वॉलीबाल और हॉकी प्रतियोगिता होगी। नवम्बर में ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तरीय, दिसम्बर में जिला तथा जनवरी में राज्य स्तरीय आयोजन प्रस्तावित है। विजेता टीमों को खेल किट, भोजन व आवास सुविधा व नगद प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !