Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

शनिवार को आयोजित होगा कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान

शनिवार को 58 हजार को कोविड-19 का टीका लगाने का रखा लक्ष्य

जिले में शनिवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान एक बार फिर से आयोजित किया जाएगा। जिले में इस बार 58 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में कुल 340 टीकाकरण सत्रों पर सुबह 8 बजे से टीके लगाए जाऐंगे। जहां 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग पहली व दूसरी डोज लगवा सकेंगे। टीका लगवाने के लिए लाभार्थी को अपना आधार कार्ड अथवा परिचय पत्र साथ लेकर आना होगा।

 

जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने जिले के सभी विभागों, समाजसेवियों एवं सामाजिक संस्थाओं से टीकाकरण अभियान में सहयोग करने एवं पात्र आयु के शत प्रतिशत लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दूसरी डोज के छूटे हुए लाभार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में टीके लगाए जाएं ताकि वे पूर्ण टीकाकृत हो सकेे।

Covid-19 vaccination campaign will be organized on Saturday in sawai madhopur

टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. कमलेश मीना ने बताया कि जिले में अब तक कुल 67.3 प्रतिशत लोगों को प्रथम व 22.1 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। शनिवार को आयेाजित होने वाले टीकाकरण महाभियान में इस बार 18 से 44 साल तक के लोगों को टीका लगाने पर विशेष फोकस रखा गया है।

शहरी क्षेत्र में यहां लगेंगे शिविर:-

जिले के सवाई माधोपुर शहरी क्षेत्र में यूपीएचसी मानटाउन, सिटी डिस्पेंसरी, जिला अस्पताल, यूपीएचसी बजरिया, रेल्वे स्टेशन, टोंक बस स्टेंड के पास पेट्रोल पंप, शनि मंदिर, सीमेंट फेक्ट्री, हाउसिंग बोर्ड झूलेलाल मंदिर, आलनपुर छाबडी चौक, आलनपुर, विनोबा बस्ती, अंसारी मौहल्ला, मिर्जा मौहल्ला, हम्माल मौहल्ला और नीम चौकी पर टीकाकरण शिविर लगाए जाऐंगे। गंगापुर सिटी में जिला अस्पताल, यूपीएचसी हिंगोटिया, यूपीएचसी उदेई मोड व जिले में सभी पीएचसी, सीएचसी, सब सेंटर व सभी ग्राम पंचायतों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !