Saturday , 25 April 2026
Breaking News

राहुल मीणा ने दिवंगत पिता और नाना का सपना किया साकार, IAS में 434 वीं रैंक की हासिल

देश की प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफल होकर राहुल कुमार मीणा पुत्र स्वर्गीय भंवर लाल मीणा आईआरएस गांव डीडायच तहसील चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर ने सम्पूर्ण जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया में 434 वीं रैंक व एस टी वर्ग में 3 रैंक प्राप्त की है। राहूल के मौसा प्रभुनारायन मीणा सीआई, सीएमएस ने बताया कि राहुल बचपन से कुशाग्र बुद्धि का शर्मिला, कम बोलने वाला बच्चा रहा है। हर कक्षा में अव्वल रहते हुए कोटा से 12वीं के साथ आईआईटी के लिए चयन हुआ। वर्ष 2012 में इनकी आईआईटी में ऑल इंडिया रैंक 290 रही, इनको आईआईटी मद्रास मिला। वहां से 2017 में ड्यूल डिग्री इलेक्ट्रिकल में कर आईआईटी पास की। इसके बाद 2017 से 19 तक आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस में 12 लाख के पैकेज पर सीनियर मैनेजर के रूप में नौकरी की और वहाँ से ही राहुल आईएएस बनने के सपने देखने लगा था। पिता की इच्छा थी कि वह आईएएस बने।

Rahul Meena achieves 434th rank in IAS Exam

इसके बाद इन्होंने 12 लाख पैकेज की नौकरी छोड़कर आईएएस की तैयारी करना शुरू किया। इसी बीच इनके पिता बीमार रहने लगे जिनके इलाज से संबंधित सम्पूर्ण देख-रेख इन्होंने ही की। इसी बीच इनके पिताजी का देहांत हो गया और परिवार की सारी जिम्मेदारी इनके ऊपर आ गई। इतनी विषम परिस्थितियों के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखी और अपने दिवंगत पिता एवं नानाजी का आईएएस बनने का सपना साकार करके दिखाया। राहुल कुमार मीणा से बात करने पर उन्होंने बताया मेरी सफलता में सर्वप्रथम मेरे पिताजी और उनके बाद मेरे नाना जसराम मीणा मलारना चौड़ रिटायर्ड पंचायत प्रसार अधिकारी, मां ज्योति मीणा, मौसा प्रभुनारायन मीणा सीआई, सीएमएस सहित पूरे परिवार का रहा। राहुल मीना ने बताया कि नियमित अध्ययन ही सफलता का मुख्य कारण है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Tiger Movement on the Trinetra Ganesh Temple route in ranthambore Sawai Madhopur

टाइगर के सामने नियम ताक पर! रणथम्भौर में दिखी मिलीभगत

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !