Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान चलाकर गांवों में शिविर लगाकर दी जाए जानकारी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान चलाकर गांव-गांव शिविर लगाकर आमजन को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी जायेगी। इस अभियान की तैयारी के सम्बंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने आज बुधवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की।

 

प्राधिकरण सचिव ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके क्रम में ही पेन इण्डिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान तथा विधिक सेवा सप्ताह हेतु सम्पूर्ण जिलें में विशेष जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालय एवं तालुका मुख्यालयों पर 2 अक्टूबर को इस अभियान का शुभारम्भ किया जाना है।

 

Information should be given by organizing camps in villages by running pen India awareness and outreach campaign

उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण अभियान के तहत जिला मुख्यालय, तालुकाओं, दूरस्थ ग्राम पंचायतों, ढाणियों में निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पडेस्क की स्थापना, शिविरों का आयोजन, बेटी बचाओं-बेटी पढाओ जागरूकता, बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता, शैक्षणिक संस्थाओं में विधिक जानकारी प्रदान किये जाने हेतु शिविरों का आयोजन, विधि विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगितायें, विधिक साक्षरता क्लबों के विद्यार्थियों में कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगितायें, वृद्धजनों हेतु विशेष जागरूकता शिविर, चयनित ग्राम पंचायतों पर विधिक सेवा शिविर का आयोजन, नालसा एवं रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

 

 

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुनील गर्ग, परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी कालूराम मीना, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आशीष बंसल, रविन्द्र कुमार मीना,  मीना आर्य,  छात्रावास अधीक्षक भावना शर्मा, वंदना सिंहल, श्रीदास मीना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र बैरवा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !