Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सतर्कता समिति की बैठक में 18 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में समिति के समक्ष दर्ज 31 प्रकरणों में सुनवाई कर इनमें से 18 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में आवश्यक जांच की कार्रवाई पूरी करने तथा समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों से कहा कि सतर्कता समिति के समक्ष प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए परिवादी की त्वरित सुनवाई करने तथा संबंधित रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

 

 

समिति के समक्ष दर्ज भूरी पहाड़ी के कैलाश धोबी के प्रकरण में संबंधित खसरा नंबर की जमीन दो गांवों के रिकार्ड में ओवरलेप होने की वस्तुस्थिति को देखते हुए एसडीएम खंडार को सैटलमेंट की टीम से दिखवाकर पन्द्रह दिवस में समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार कदीर मोहम्मद वार्ड नंबर 27 मिर्जा मोहल्ला के परिवाद में यूआईटी सचिव को मौका दिखवाने तथा अतिक्रमण हो रहा है तो कार्रवाई के निर्देश दिए। भौंरीलाल के प्रकरण में पत्रावली से संबंधित भुगतान हो जाने पर प्रकरण निरस्त किया गया। इसी प्रकार प्रेमचंद जैन के परिवाद में नगर परिषद एवं आरयूआईडीपी के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों में परिवादी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

18 cases were resolved in the meeting of the Vigilance Committee in sawai madhopur

 

 

जनसुनवाई में सुने अभाव अभियोगः जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सतर्कता समिति की बैठक के बाद जनसुनवाई की जिसमें 32 प्रकरण प्राप्त हुए। कलेक्टर ने विस्तार से लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में माता-पिता की मृत्यु होने पर दो बहनों ने आर्थिक सहायता का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने तुरंत भाईयों के अध्ययन के लिए पालनहार योजना में नाम जुड़वाने तथा संबंधित पंचायत से आवास के लिए भूमि का पट्टा दिलवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिए।

 

 

इसी प्रकार बिजली के बिल अधिक आने, ट्रांसफार्मर की लाइन गलत डालने, पुलिस संबंधित प्रकरणों सहित अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। अतिक्रमण हटवाने, सीमाज्ञान करवाने के परिवादों पर संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, सचिव यूआईटी महेन्द्र कुमार मीना, एसडीएम कपिल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !