Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वन्यजीव सप्ताह पर वेबीनार का हुआ आयोजन

वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय वेबिनार श्रृंखला के दुसरे दिन राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर द्वारा राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार में मुख्य वक्ता अरबिंद कुमार झा, (एसीएफ) रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सवाई माधोपुर ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के बड़े स्तनधारी विषय पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान को सुनने के लिए पूरे देश से प्रतिभागी शामिल हुए एवं विभिन्न राज्यों से अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अरबिंद कुमार झा ने प्रतिभागियों द्वारा बहुत उत्साह से पूछे गए वन्यजीव से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।
Organized webinar on Wildlife week by Rajiv Gandhi Resgional Museum Ranthambore
इसी कड़ी में संग्रहालय द्वारा पिछले माह में हुए शैक्षणिक कार्यक्रम “ऑनलाइन कविता लेखन प्रतियोगिता” विश्व गेंडा दिवस (22 सितम्बर, 2021) के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था, के विजेता प्रतिभागियों (प्रथम, द्वतीय, तृतीय तथा दो प्रोत्साहन पुरस्कार) का नाम घोषित किया गया।
राजीव गांधी प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय सवाई माधोपुर के प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने उत्साहवर्धक शब्दों से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संग्रहालय के डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, डॉ. आलोक चोरघे, रंजीत कुमार बोर, प्रमोद कुमार कश्यप और सलाउदीन खान ने सहयोग किया एवं कार्यक्रम का संचालन सुस्मिता नामाता वैज्ञानिक (सी) ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !