Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने जिला अस्पताल के नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आज गुरूवार को जिला अस्पताल, सवाईमाधोपुर परिसर स्थित नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का वीसी के माध्यम से उद्घाटन किया। पीएम केयर फंड से डीआरडीओ द्वारा लगभग ढेड करोड़ रूपये लागत से निर्मित 200 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता वाला यह प्लांट राज्य के 51 प्लांट में शामिल हैं जिनका निर्माण इस फंड से हुआ। इनमें से 41 का उद्घाटन गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने वीसी के माध्यम से किया।

 

 

वीसी के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुये। डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि पीएम केयर फंड से निर्मित इन प्रेशर स्विंग एडजोर्पशन प्लांट्स के शुरू हो जाने के बाद राज्य ऑक्सीजन सप्लाई की दृष्टि से अधिक मजबूत हो गया है। कोरोना की पहली लहर में राजस्थान को 17 हजार सिलेंडर प्रतिदिन की आवश्यकता पडी, दूसरी लहर में मांग बढ़कर 44 हजार सिलेंडर प्रतिदिन हो गई लेकिन हमारे बेहतर प्रबंधन, क्षमतावर्धन से हमने इस भीषण चुनौती को स्वीकार कर विजय प्राप्त की।

 

Medical Minister Dr. Raghu Sharma inaugurated the newly constructed oxygen plant of the sawai madhopur hospital

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बेहतर प्रबंधन की सभी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोरोना प्रबंधन मॉडल की देश के साथ ही विदेशों में भी प्रशंषा हुई है। चाहे सर्वाधिक रिकवरी रेट हो, सबसे कम संक्रमण दर हो या आधारभूत ढांचे, मॉनिटरिंग का मामला हो, हम देश में मॉडल बन कर उभरे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले अभी इक्का-दुक्का ही हैं लेकिन सतर्कता बनाये रखनी है, 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 के दोनों टीके लगाने के लिये प्रचार-प्रसार करते रहे। सवाईमाधोपुर जिला अस्पताल के सभा कक्ष में उपस्थित रह कर जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना और पीएमओ डॉ. बीएल मीना ने इस उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !