Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

जिले का छठा ऑक्सीजन प्लांट चालू, 5 का निर्माण कार्य जारी

जिला अस्पताल स्थित नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा द्वारा उद्घाटन किये जाने के बाद जिले में अब 6 प्लांट ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 5 प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो शीघ्र पूरा हो जाएगा। आज गुरूवार को उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने प्लांट का निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन के निर्माण की स्थिति, ऑक्सीजन का प्योरिटी लेवल की जानकारी ली। उन्होंने प्लांट के कार्मिक से ऑक्सीजन प्लांट के कार्य करने से लेकर मरीज के बेड तक पहुंचने के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए।

 

 

इसके बाद कलेक्टर ने मीडिया को बताया कि जिला मुख्यालय पर 200, 100 और 35 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता के 1-1 प्लांट चालू हैं। इनमें से 100 सिलेंडर क्षमता का प्लांट स्वायत्त शासन विभाग ने बनवाया है।

 

Sixth oxygen plant of the district commissioned, construction work of 5 continues in sawai madhopur

 

गंगापुर सिटी में 100 और 35 सिलेंडर क्षमता का 1-1 प्लांट चालू है। इसके अतिरिक्त बौंली, खंडार, खिरनी, मलारना डूंगर और बामनवास में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिले में पहले 200 ऑक्सीजन सिलेंडर थे। हाल ही में 900 नये सिलेंडर खरीदे गये हैं। इसके अतिरिक्त 1035 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं।

 

 

जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित किया है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में दवाईयों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की समुचित व्यवस्था एवं पर्याप्त उपलब्धता है। जिले को हाल ही में कोविड-19 वैक्सीन की 75 हजार डोज की खेप मिली हैं। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक महाअभियान चलाकर ये टीके लगाये जायेंगे। जिले में अभी 7 लाख लाभार्थियों को पहली डोज वेक्सीन की लगी है,  इनमें से 2 लाख 87 हजार दोनों डोज लगवा चुके हैं।

 

 

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में सीएमएचओ एवं पीएमओ ने जानकारी दी। जिले में मच्छररोधी गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !