Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों, उनके अटैंडेंट, चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ से व्यवस्थाओं और इलाज सम्बंधी फीडबैक लिया। कलेक्टर ने मरीजों से निःशुल्क दवा और जांच के लाभ मिलने के संबंध में मरीजों से जानकारी ली। कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिये।

 

 

उन्होंने विभिन्न प्रकार की चिकित्सा जांच की रिपोर्ट मिलने की समय सीमा तथा प्रक्रिया के सम्बंध में पूछताछ की। फीडबैक में पीएमओ ने बताया कि डेंगू के 22 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर कलेक्टर ने सतत निगरानी रखकर बेस्ट उपचार के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर ने सीएमएचओ को स्थानीय नगरीय निकायों और पंचायती राज विभाग से समन्वय कर एंटी लार्वा गतिविधि और बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के निर्देश दिये।

 

Collector inspected the district hospital and took feedback from the patients in sawai madhopur

 

कलेक्टर ने बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दिये जाने वाले परामर्श और लाभ, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना आदि के सम्बंध में भी पूछताछ की। कलेक्टर ने पीएमओ को सफाई की व्यवस्था को अधिक दुरस्त करने तथा मरीजों को अधिक से अधिक सेवाभाव के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के संबंध में निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ डॉ. बीएल मीना भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षणः

कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय परिसर की धर्मशाला में संचालित इंदिरा रसोई का भी औचक निरीक्षण किया तथा रसोई में पकाए गए भोजन की गुणवत्ता जांच की।

 

कलेक्टर ने इंदिरा रसोई संचालक से भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों से भी फीडबेक लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !