Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे जिले के दौरे पर

केंद्रीय संसदीय, सांस्कृतिक विभाग मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अर्जुन राम मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मलारना चौड़ में आर्य समाज के वैदिक गुरूकुल में सांस्कृतिक उत्थान हेतु यज्ञ और हवन उत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में भेंट की।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सवाई माधोपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर साफा माला से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि राज्य में बिजली की भारी कमी है तथा राज्य में अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है, खाद की कमी का संकट पैदा हो गया है।
उन्होंने राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था एवं जनसमस्याओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को जन आंदोलन करने का आव्हान किया।
Union Minister Arjun Ram Meghwal was on a tour of the sawai madhopur
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, नगर परिषद के नेता विपक्ष कपिल जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तनवीर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पंकज जैन, मुकेश शर्मा, देवेन्द्र सेन और सतीश आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री मलारना चौड़ के सशक्त बूथ कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा कि हमारे लिए मानवता सबसे महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर के इस देश को मजबूत एवं खुशहाल बनाने का संकल्प करें। मंत्री ने इस अवसर पर मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव तथा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी अनौपचारिक चर्चा कर संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री हरकेश झार्रा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर गजराज सिंह राजावत, कैलाश मुनीम, मंडल महामंत्री राकेश मीणा, भारतीय किसान संघ के मंडल अध्यक्ष जीतराम गुर्जर बरियारा, मंडल मीडिया प्रभारी उमाशंकर तिवारी, जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश बरियारा, उपसरपंच जगदीश भाटी, धर्मराज डीलर, दीपक रंगीला, रामराज खाती एवं बनवारी झेराला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !