Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुलंदशहर में एक सहपाठी द्वारा 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने एवं उसके रिश्तेदारों द्वारा धमकाने के बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आज रविवार को यह जानकारी दी है। कल शनिवार को 15 साल की एक किशोरी पंखे से लटकी मिली।

 

 

 

पुलिस ने पोक्सो एक्ट कानून तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 354 और 452 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर सात ज्ञात व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

 

Troubled by molestation, 10 student commits suicide by hanging in uttar pradesh

 

रिपोर्ट के मुताबिक 8 अक्टूबर को लड़की के सहपाठी ने उससे कथित तौर पर छेड़छाड़ की तथा उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने इस संबंध में घटना की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी, जिसके बाद प्रधानाध्यापक आरोपी को डांटने का वादा किया।

 

 

 

रिपोर्ट में बताया गया है कि बाद में शाम को आरोपी सहपाठी 15 अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा एवं गाली-गलौज करने लगा। शिकायत के अनुसार अगले दिन स्कूल में आरोपी ने दुबारा पीड़िता के साथ बदतमीजी व बदसलूकी की और उसे धमकाया।

 

 

 

 

पुलिस ने कहा कि इससे व्यथित होकर लड़की ने अपने घर में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। (स्रोत)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !