Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पीलवा गांव में पंचायत भवन के निर्माण की राह हुई आसान

शिविर में अतिक्रमण मुक्त करवाई पंचायत एवं पशु चिकित्सा केन्द्र के लिए आवंटित भूमि

 

पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीलवा नदी को ग्राम पंचायत घोषित किया था। इसके लिये यहॉं के ग्रामीण राज्य सरकार के आभारी हैं। सोमवार को यहॉं के ग्रामीणों की खुशी दोगुनी हो गई।

 

 

 

मामला यह है कि ग्राम पंचायत में राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र तथा पशु चिकित्सा केन्द्र भवनों के निर्माण के लिये आवंटित भूमि पर अतिक्रमण था और घनी आबादी होने के कारण दूसरी भूमि उपलब्ध नहीं थी।

 

 

इसके चलते राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र भवन तथा पशु चिकित्सा संस्थान का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही थी, पशुपालकों को असुविधा का समाना करना पड़ रहा था।

 

pilwa gram panchayat is free from encroachment

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आज सोमवार को यहॉं लगे कैम्प में शिविर प्रभारी और एसडीएम योगेश कुमार डागुर के समक्ष यह समस्या आई तो एसडीएम ने इसे गंभीरता से लिया तथा मौके पर पहुंचे और रेकार्ड का निरीक्षण कर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया।

 

 

 

उन्होंने तहसीलदार, गिरदावर, सरपंच आदि से जानकारी ली तथा राजस्व, पंचायतराज एवं पुलिस विभाग के सहयोग से अतिक्रमण पर जेसीबी चलवा दी। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने के लिये प्रशासन का आभार प्रकट किया है। एसडीएम ने बताया कि यहॉं आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन के लिये भी भूमि आवंटन करवाया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !