Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्राम पंचातयों पर विधिक सेवा शिविर (म्हारी योजना म्हारो अधिकार) का होगा आयोजन

विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु श्वेता गुप्ता ने ली बामनवास के अधिकारियों की बैठक

 

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले में संचालित अभियान ‘‘पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच’’ के सफल आयोजन हेतु आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बामनवास तालुका विधिक सेवा समिति के अधिकारियों की मीटिंग ली।

 

 

 

मीटिंग में प्राधिकरण सचिव ने बताया कि पेन इण्डिया अवेयरनेस एण्ड आउटरीच अभियान के तहत तालुका बामनवास की ग्राम पंचातयों पर प्रथम चरण में दिनांक 25 अक्टूबर से 2 नवम्बर एवं द्वितीय चरण में 8 से 14 नवम्बर तक विधिक सेवा शिविर (म्हारी योजना म्हारो अधिकार) का आयोजन होगा।

 

Legal service camps (My Scheme Mharo Adhikar) will be organized at village panchayats in bamanwas

 

इन शिविरों का जिले के दूरस्थ गांवों, ढाणियों मे प्रचार-प्रसार हेतु तालुका बामनवास के पनैल अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा, विजय सिंह गुर्जर, भूरसिंह गुर्जर, मधुसूदन शर्मा एवं रमेश सिंह गुर्जर द्वारा घर-घर जाकर गरीब व असहाय लोगों को केन्द्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को चिन्हिकरण किया जायेगा तथा चिन्हित लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जायेगा।

 

 

 

इस अवसर पर मनमोहन चंदेल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, अधिवक्तागण जगदीश प्रसाद मीना और रामसिंह मीना, लक्ष्मीकांत, वृत्ताधिकारी तेजप्रकाश पाठक, थानाधिकारी बृजेश मीना, सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग विजय सिंह मीना, विद्युत विभाग, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !