Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

राजस्थान में बीकानेर जिले की एक विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बाल सरंक्षण अधिनियम) अदालत ने मंगलवार को एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने तथा आत्महत्या संबंधी मामले में आरोपियों को सजा सुनाई है।

 

 

 

पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश देवेंद्र सिंह नागर ने मंगलवार को मुख्य आरोपी एवं दुष्कर्म करने वाले अध्यापक विजेन्द्र सिंह को आजीवन कारावास और छात्रावास की वार्डन प्रिया शुक्ला और उसके पति प्रतीक शुक्ला को 6-6 साल की सजा सुनाई है।

 

 

 

अदालत ने आरोपियों को गत शनिवार को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो तथा अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए मंगलवार को इस मामले पर फैसला सुनाया है।

 

Accused sentenced to life imprisonment in rape and suicide case of minor girl in bikaner

 

नाबालिग लड़की बीएसटीसी द्वितीय वर्ष की थी छात्रा

 

मुख्य आरोपी विजेन्द्र को दुष्कर्म, आत्महत्या करने के लिए उकसाने, अपहरण करने तथा अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया लेकिन शुक्ला दंपति को अपहरण, आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी ठहराया गया है। न्यायालय ने संस्थान के मालिक ईश्वर चंद बैद को सजा से मुक्त करार दिया।

 

 

 

साल 2016 में दलित युवती के आत्महत्या प्रकरण में परिजनों और समुदाय की तरफ से कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया था। नाबालिग युवती बीएसटीसी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और कॉलेज के छात्रावास में रहती थी। दुष्कर्म के बाद नाबालिग का शव छात्रावास में पानी के कुंड में पाया गया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !