Sunday , 7 June 2026
Breaking News

12 वीं पास जनजाति वर्ग की बेटियों को टीईपीएल में नौकरी का मौका

जिले की 18 से 20 वर्ष आयुवर्ग की एसटी वर्ग की बेटियों के लिए अच्छी ख़बर है। प्रदेश सरकार के सहयोग से इस वर्ग की 12वीं पास बेटियों को अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. (टीईपीएल) में नौकरी के बेहतर मौके उपलब्ध हैं। राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के जरिए इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे है। विभाग ने अपनी अधिकृत वेबसाइट पर यह ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध करा दिया है।

 

 

 

आवेदन का लिंक https://tad.rajasthan.gov.in/Contebnt/Hindi/TAD_TEPL.aspx  है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को इस लिंक और मुहिम की जानकारी एसटी वर्ग की सभी बच्चियों को देने के निर्देश दिए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बेटियां इस मौका का फायदा उठा सके।

 

12th pass tribal daughters job opportunity in TEPL

 

आवेदन करने वाली छात्रा को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक योग्यता और सामान्य गणना के प्रश्न होंगे। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा भी होगी। चयनित छात्राओं को टीईपीएल द्वारा 30 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें आवास और भोजन सुविधा नि:शुल्क होगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

 

 

30 दिन का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद जॉब दिया जाएगा। जॉब पाने वाली छात्राओं को वेतन परिलाभ के तहत एंट्री लेवल ऑपरेटर को पहले साल में कुल वेतनमान 15000 रुपए मासिक दिया जाएगा। साथ ही भोजन आवास और यातायात की सुविधा भी दी जाएगी।

 

 

 

खास बात यह है कि कंपनी से संबंद्ध शैक्षणिक संस्थान से आगे की शिक्षा हासिल करने का मौका भी मिलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !