Thursday , 23 April 2026
Breaking News

45 साल बाद मिली खुद की पहचान

नाम शुद्धिकरण के बाद अब मिलेगा सरकारी सुविधाओं का लाभ

 

आमीन खान पुत्र रमजान उर्फ रमजानी खान कुश्तला का रहने वाला है। इसके पिता का नाम रमजान था तथा उनकी मृत्यु के बाद कुश्तला में उनकी खातेदारी भूमि का रमजान के 3 पुत्रों पीर मोहम्मद, हुसैन मोहम्मद व आमीन और पत्नी फरियन के नामान्तकरण खुला। आमीन खान की उम्र उस समय करीब 8 साल की थी।

 

 

 

रेवेन्यू रिकॉर्ड में नामान्तकरण के समय वास्तविक नाम आमीन खान के स्थान पर यासीन मोहम्मद पुत्र रमजान दर्ज कर दिया गया। प्राथी के समस्त दस्तावेज में प्राथी का नाम आमीन खान है पर राजस्व रिकार्ड में यासीन मोहम्मद दर्ज होने के कारण किसान के रूप में किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पा रहा था।

 

 

प्रार्थी अपना नाम सही कराने के लिए तहसील कार्यालय के बार- बार चक्कर लगा रहा था। इसके बाद उसने सवाई माधोपुर एसडीओ कोर्ट में 136 एलआर एक्ट का प्रकरण दर्ज करवाया।

 

 

After the purification of the name, now you will get the benefit of government facilities

 

 

आज गुरूवार को कुश्तला में आयोजित कैम्प में वह उपस्थित हुआ तथा एसडीएम को फिर से अपनी समस्या बताई। एसडीएम ने कैम्प में उपस्थित बुजुर्गाें, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी से फीडबैक लिया, जाँच करवायी गयी तो आमीन खान की शिकायत सही पायी गयी।

 

 

 

एसडीएम ने तुरन्त प्रभाव से नाम शुद्धिकरण के आदेश दिये तथा मौके पर रेकार्ड में शुद्धि करवा कर एक प्रति आमीन खान को सौंपी। आमीन ने बताया कि अब मुझे रेकार्ड शुद्धि के लिये भटकना नहीं पड़ेगा, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, किसान क्रेडिट कार्ड बन जाएगा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी लाभ मिलेगा।

 

 

मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही जिला कलेक्टर और एसडीओ का आभार प्रकट करता हूं, “आज मेरा काम हुआ मैं बहुत खुश हूँ”।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !