Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक को पकड़ा

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया है।

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन के आदेश एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 16/11/2017 से क्षेत्र में खनिज बजरी के खनन/निर्गमन पर पूर्णतया रोक एवं जिले में हाल में खातेदारी भूमि में खनिज बजरी का कोई भी खनन पट्टा स्वीकृत नहीं होने से अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालों पर रोकथाम हेतु सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

 

police seized Tractor-trolley while transporting illegal gravel

 

जिसके तहत  एसपी के निर्देशानुसार सुरेश कुमार खिंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास के निर्देशन मे आज शुक्रवार को पुलिस थाना बाटोदा क्षेत्र से बजरी माफियों द्वारा चोरी छिपे किये जा रहे अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस थाना बाटोदा द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के ग्राम नाननवास से अवैध बजरी परिवहन करने वाला एक ट्रैक्टर – ट्रॉली सहित वाहन चालक शेरसिंह पुत्र घूडमल को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा एमएमडीआर एक्ट में पंजीबद्ध किया है। इस दौरान पुलिस की टीम में जगदीश भारद्वाज उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाटोदा, मदनलाल हैड़ कांस्टेबल, देवीलाल हैड़ कांस्टेबल, रिछपाल कांस्टेबल, प्रमेन्द्र कांस्टेबल, कैलाश कांस्टेबल एवं यादराम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !