Thursday , 23 July 2026
Breaking News

वजीरपुर पुलिस थाने में पक्षियों के लिए बांधे गए परिंडे

सवाई माधोपुर के वजीरपुर पुलिस थाने में कुशलगढ़ क्लब द्वारा गर्मियों के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ पक्षियों को बचाओ अभियान का शुभारंभ थानाधिकारी जितेंद्र सिंह चौधरी व कुशलगढ़ क्लब के मेंबर लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर थानाधिकारी ने कहा की गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पानी की व्यवस्था करना सबसे पुनीत कार्य है

Wazirpur Police hanging water pot for birds occasion Rajasthan police Day Foundation day
लक्ष्मीकांत शर्मा ने सभी से अपने अपने घरों पर परिंडे लगाने का आह्वान किया।
सामाजिक कार्यकर्ता जुल्फिकार अली भुट्टो एवं समाजसेवी अमजद खान ने कहा मनुष्य तो पानी के लिए बोल सकता है लेकिन पक्षी बोल नहीं सकते इसलिए हमने इन से जुड़े हर कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस दौरान कुशलगढ़ क्लब के मेंबर पवन शर्मा और फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले में 251 लगाए जाएंगे और इनमें प्रतिदिन पानी डालने की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी।
इस अवसर पर वजीरपुर उपसरपंच अफजल खान, राकेश चौधरी, उप सरपंच पति जुम्मा अहमद, असरार अहमद, सोनू कुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मीणा और फिरोज खान द्वारा थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह चौधरी को राज्य में वजीरपुर थाने को तीसरी रैंक प्राप्त होने पर साफा व माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !