Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

नो मोर पेन ग्रुप के तत्वावधान में डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम साहब की 90वीं जयंती पर आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्य शाहरुख खान और अनीश खान ने बताया कि नो मोर पेन ग्रुप सवाई माधोपुर अपनी सेवा में 24 घंटे सक्रिय रहकर हर व्यक्ति की मदद करने वाला ग्रुप है।
अभी डेंगू जैसी महावारी मे लोगों को एसडीपी और ब्लड उपलब्ध करा रहा है, ग्रुप का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रेल्वे संस्थान (लोको) बजरिया सवाई माधोपुर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 5 बजे तक आयोजित किया गया।
ग्रुप सदस्य प्रीतम बना ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ सभी सहयोगी संस्थाओं के सदस्य द्वारा किया गया और रक्तदाताओ को मोटिवेट किया और समय-समय पर ऐसे आयोजन करना चाहिए इसके लिए सभी संस्थाओं के सदस्यों को प्रेरित किया। ब्लड को एकत्रित करने के लिए सरकारी हॉस्पिटल सवाई माधोपुर की टीम उपस्थित रही।
75 units of blood collected in blood donation camp organized on the birth anniversary of APJ Abdul Kalam in sawai madhopur
110 डोनर ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराये। कुल 75 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया जिसमें करीब 35 रक्तवीरों ने अपने जीवन काल का पहला रक्तदान किया। महिलाओं ने भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। अब्दुल कादिर जिलानी, सुफियानी, धारासिंह बैरवा, शकील खान, पिंटू गोठवाल, मनकेश, भूपेंद्र, अभिलाषा, जितेंद्र बैरवा, बासित अली शेर, आसिफ खान, मुंतजिर खान, दिलशाद जाफरी और संगीता का सहयोग ब्लड डोनेशन कैंप में रहा एवं सहयोगी संस्था रक्तदान जागृति, जय भीम रक्तदाता संस्थान एवं जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति आदि का रक्तदान शिविर में सहयोग रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !