Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लड़की ने खाने में मिलाया जहर, परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत

कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्ग जिले में भेदभाव से परेशान होकर 17 वर्षीय एक लड़की ने परिवार के चार सदस्यों को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के इसामुद्रा गांव में लंबानिहट्टी में यह घटना जुलाई में हुई और अब मामला उजागर हुआ है।

 

 

मृतकों में लड़की के पिता, मां, दादी एवं बहन है जबकि उसका 19 साल का भाई जहर से बीमार हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 12 जुलाई को उन्होंने (परिवार) रात के भोजन में किशोरी द्वारा बनाए गए रागी मुद्दे (रागी के गोले) खाये।

 

 

पुलिस ने बताया इनमें कीटनाशक मिला हुआ था जिससे सभी को उल्टियां आने लगी एवं उनमें से चार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की ने रात के भोजन में बहन द्वारा तैयार रसम और चावल खाया था।

 

Angered by discrimination, the girl mixed poison in the food in Karnataka

 

खाद्य सामग्रियों और बर्तनों को जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया था और जांच के बाद रागी के गोले में कीटनाशक मिले होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी अपने ननिहाल में पली-बढ़ी थी व बीते तीन साल पहले ही अपने माता-पिता के घर आई थी।

 

 

उसकी शिकायत थी कि माता-पिता उसके और भाई-बहनों के बीच भेदभाव करते है। वह इस बात को लेकर परेशान थी कि उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा और उसके भाई-बहन को ज्यादा स्नेह दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस वजह से उसने जहर देने का फैसला किया है।

 

 

परिवार के सदस्यों को जहर देने की कोशिश वह पहले भी कर चुकी थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो पाई। नाबालिग होने की वजह से आरोपी को लड़कियों के रिमांड होम भेज दिया गया  है। सोर्स- भाषा

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !