Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नैनीताल का राज्य के शेष हिस्सों से टुटा संपर्क, बारिश से 16 लोगों की मौत

देहरादून/नैनीताल: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों, खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से आज मंगलवार को 11 और लोगों की जाने गई है। बारिश के चलते कई मकान ढह गए एवं कई लोग मलबे में फंसे हुए है। कई भूस्खलनों के कारण नैनीताल तक जाने वाली तीन सड़कों के बंद होने की वजह से इस लोकप्रिय पर्यटक स्थल का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क भी टूट गया है।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पत्रकारों को बताया कि आज मंगलवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बादल फटने तथा भूस्खलनों के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके साथ ही उत्तराखंड में भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।

 

 

कल सोमवार को पांच लागों की मौत हुई थी। धामी ने राज्य की जनता को आश्वस्त किया है कि सेना के तीन हेलीकॉप्टर राज्य में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों में मदद करने के लिए जल्द पहुंचेंगे।

 

Nainital lost contact with the rest of the state, 16 people died due to rain in uttrakhand

 

विभिन्न जगहों पर फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए इनमें से दो हेलीकॉप्टरों को नैनीताल एवं एक को गढ़वाल क्षेत्र में भेजा जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चारधाम यात्रियों से फिर अपील की कि वे जहां हैं, वहीं रुक जाएं और मौसम में सुधार होने से पहले अपनी यात्रा शुरू न करें। उन्होंने ने बताया की बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

 

माना जा रहा है कि लगातार बारिश से किसानों पर ज्यादा असर पड़ा है और काफी नुकसान भी हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उनसे फोन पर बात की एवं उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। नैनीताल में मॉल रोड़ और नैनी झील के किनारे पर स्थित नैना देवी मंदिर में बाढ़ आ गई है, जबकि भूस्खलनों के कारण एक हॉस्टल की इमारत को भी काफी भारी नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

नैनीताल से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन शहर में फंसे पर्यटकों की मदद के लिए हर तरह प्रयास कर रहा है। शहर में आने वाले और बाहर जाने वाले वाहनों में सवार यात्रियों को आगाह करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है और यात्रियों से बारिश बंद होने तक एक ही स्थान पर ठहरने को कहा जा रहा है। भूस्खलनों से शहर से बाहर जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। रामनगर-रानीखेत मार्ग पर लेमन ट्री रिजॉर्ट में करीब 100 लोग फंस गए हैं और उफान पर बह रही कोसी नदी का पानी रिजॉर्ट में घुस रहा है। (सोर्स भाषा)

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !