Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में हेल्प डेस्क की गठित

पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में हेल्प डेस्क की गठित

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा 23 एवं 24 अक्टूबर को दो पारियों में जिला मुख्यालय के 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होने वाली पटवार सीधी भर्ती परीक्षा सफल संचालन के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हेल्प डेस्क गठित की गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि हैल्प डेस्क में डॉ. हरिचरण मीना सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर, राजेश शर्मा प्रधानाचार्य भदलाव एवं अतुल कुमार जैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी को नियुक्त किया है।

 

Help Desk constituted in Collectorate Office for Patwari Recruitment Examination in sawai madhopur rajasthan

 

 

 

पटवार भर्ती परीक्षा के केन्द्राधीक्षक/अति. केन्द्राधीक्षक, उपसमन्वयक की बैठक 21 अक्टूबर को

पटवार भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े जिले के अधिकारियों यथा परीक्षा केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, उप समन्वयक, पर्यवेक्षक आदि को परीक्षा से संबंधित निर्देश एवं अन्य जानकारियां प्रदान करने के लिए 21 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे जिला परिषद सभागार में बैठक रखी गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संबंधित को आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

 

 

पटवार भर्ती परीक्षा आयोजन से जुडे विभागों के अधिकारियों की बैठक 21 अक्टूूबर को

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित पटवार भर्ती परीक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक 21 अक्टूबर को अपरान्ह 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि बैठक में सतर्कता दल, जिला परिवहन अधिकारी, रोडवेज डिपो मेनेजर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, सीओ स्काउट, बिजली निगम, सीएमएचओ, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी जो परीक्षा से संबंधित है बैठक में उपस्थित होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !