Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पटवारी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलेगी कोटा-जयपुर-कोटा स्पेशल ट्रेन

पटवार भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये पश्चिम-मध्य रेलवे कोटा-जयपुर-कोटा के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। 23 व 24 अक्टूबर को कोटा से जयपुर के लिये ट्रेन नंबर 09819 के रूप में तथा 24 व 25 अक्टूबर को जयपुर से कोटा के लिये ट्रेन नंबर 09820 के रूप में चलेंगी।

 

 

 

 

कोटा से ट्रेन नंबर 09819 के रूप में चलने वाली ट्रेन 23 एव 24 अक्टूबर को शाम 7:45 मिनट पर कोटा से रवाना होगी। यह ट्रेन रात्रि साढ़े 8 बजे लाखेरी से, पौने 9 बजे इन्द्रगढ से, रात्रि 9 बजकर 35 मिनट पर सवाईमाधोपुर से, 10 बजकर 32 मिनट पर वनस्थली निवाई से रवाना होकर रात 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्गापुरा स्टेशन तथा रात्रि 11 बजकर 55 पर जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।

 

 

Kota-Jaipur-Kota special train will run for the convenience of the candidates of Patwari examination

 

 

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09820 जयपुर-कोटा के लिए 24 एवं 25 अक्टूबर को रात्रि 12 बजकर 30 मिनट पर जयपुर जंक्शन से रवाना होकर दुर्गापुरा 12 बजकर 40 मिनट पर, वनस्थली निवाई रात्रि 1 बजकर 37 मिनट पर पहुंचेगी।

 

 

 

यह ट्रेन सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर सवाई माधोपुर, 4 बजकर 45 मिनट पर इंद्रगढ, 4 बजकर 58 मिनट पर लाखेरी तथा सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर कोटा पहुंचेगी। इन ट्रेनो में 14 कोच सामान्य श्रेणी के कोच है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !