Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम के तहत 125 करोड़ के ऋण वितरित

पखवाडे के तहत बैंकों का आउटरीच कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशन में बैंक ऑफ बड़ौदा, सवाई माधोपुर क्षेत्र द्वारा क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं के ग्राहकों हेतु ’ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम’ एवं ऋण वितरण शिविर का आयोजन कल गुरूवार को कन्या महाविद्यालय के निकट मीणा समाज सेवा संस्थान परिसर में किया गया। लीड बैंक प्रबंधक श्योपाल मीना ने बताया कि कार्यक्रम में ग्राहक संपर्क पहल पखवाडे के तहत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृत 125 करोड के ऋण चेक वितरित किए गए।

 

 

 

 

 

आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित ऋण वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बडोदा अंचल उप महाप्रबंधक जयपुर बीएल मीना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक सवाई माधोपुर वीसी जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बडोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रीजनल प्रबंधक डीपी बैरवा, उपक्षेत्रीय प्रबंधक मोअज्जम मसूद ने भाग लिया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक नेटवर्क बीएल मीना ने बताया कि बैंक द्वारा इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य कोरोनाकाल के बाद उबरती हुई अर्थव्यवस्था को संवारने हेतु कृषि, एमएसएमई और रिटेल ग्राहकों को अधिकाधिक वित्त पोषित करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

 

 

 

125 crore loans disbursed under the Customer Contact Initiative program in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बैंक द्वारा स्वरोजगार के लिए संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बैंकों से लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू करने एवं आत्म निर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने का आग्रह किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख वी.सी. जैन ने ग्राहकों को बताया कि इस आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न बैंकों की शाखाओं द्वारा कुल 125 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, अच्छी पहल है।

 

 

समारोह के दौरान उपस्थित ग्राहकों को विभिन्न बैंकों की शाखाओं के प्रबंधकों द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए। समारोह में केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा 55 करोड, बैंक आफ बडोदा द्वारा 45 करोड तथा बीआरकेजीबी द्वारा पांच करोड से अधिक के ऋण स्वीकृत कर चेक वितरित किए। इस अवसर पर बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख डी.पी. बैरवा एवं बैंक ऑफ बड़ौदा सवाई माधोपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख मोअज्जम मसूद द्वारा भी ग्राहकों को संबोधित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्योपाल मीना ने अतिथियों एवं लाभार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैंक की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना एवं रूपे कार्ड संबंधित योजनाओं तथा फसल बीमा योजना की विस्तार से जानकारी देते लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !