Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने गंगापुर सिटी के चूली में शिविर का निरीक्षण कर 53 पट्टे किए वितरित 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज गुरूवार को गंगापुर सिटी के चूली में आयोजित शिविर का जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने निरीक्षण किया तथा 53 पट्टे, 20 जॉब कार्ड और 60 राजस्व रिकॉर्ड शुद्धि पत्र वितरित किये। शिविर में 104 नामांतकरण, 15 विरासत एवं 14 आपसी सहमति से विभाजन के प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ।

 

 

 

 

 

कलेक्टर के निर्देश पर 2 बड़े अतिक्रमण हटाये गये तथा राजकीय कार्यालयों, भवनों के लिये 2 प्रस्तावों पर भूमि आवंटन के प्रक्रिया शुरू की गई। कलेक्टर ने अभियान में शामिल सभी 22 विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया तथा उनके द्वारा निरीक्षण तक किये गये कार्यों व पेंडिंग कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर स्थल पर संचालित ई-मित्रों  का निरीक्षण कर उनके द्वारा ऑनलाइन किये जा रहे आवेदनों की संख्या और प्रक्रिया की जानकारी ली।

 

 

 

 

कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार के सेवानिवृत और सेवारत कार्मिक के अतिरिक्त प्रत्येक परिवार का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन होना चाहिये। इसमें 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक कार्य, समस्या समाधान, योजनाओं में आवेदन के लिये ब्लॉक या जिला मुख्यालय के कार्यालय न जायें, उनकी ग्राम पंचायत में ही ये सब कार्य हो जायें।

 

 

 

 

 

फिर भी कुछ कार्य पूर्ण नहीं हो पाते, उनके समाधान के लिये ये शिविर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता को साकार करने के लिये इन शिविरों में शाम 3 बजे से सुनवाई का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रत्येक परिवाद पर हुई कार्रवाई की जानकारी देकर परिवादी का भी पक्ष सुना जाता है।

 

 

 

 

 

एडीएम नवरतन कोली ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोड़वेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया।

 

 

 

 

 

इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई।

 

 

District Collector distributed 53 pattas after inspecting the camp in Chuli of Gangapur City

 

 

अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन और जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई।

 

 

 

 

 

मलारना डूंगर के चांदणोली कैम्प में प्राप्त शिकायत पर स्कूल के खेल मैदान मेें हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। सेलू के अतिरिक्त गुरूवार को सवाई माधोपुर में डेकवा, चौथ का बरवाड़ा में बलरिया, बामनवास में रानीला एवं खण्डार ब्लॉक मुख्यालय पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर लगे।

 

 

 

 

इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 28 अक्टूबर को नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 11 एवं 55 से 58 तक के शिविर शीतला माता पार्क में लगा। इसी प्रकार नगर परिषद गंगापुर के वार्ड नंबर 12 से 14 के लिए शिविर बजाजा मैरिज होम में आयोजित किया गया।

 

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेज:-

 

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया।

 

 

 

 

जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !