Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हमारी लाडों नवाचार का कारवां पहुंचा गंगापुर, कलेक्टर ने बढ़ाया बेटियों का हौंसला

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियो को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार‘‘हमारी लाडो’’ गति पकड़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

नवाचार के तहत कलेक्टर ने गंगापुर पहुंचकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा मदरसा शाहीन चिल्ड्रन एकेडमी में बेटियों से संवाद कर उनका हौंसला बताया तथा कड़ी मेहनत का संदेश देकर सफलता के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने गंगापुर में बेटियों से कहा कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है, उन्हें हौंसला, उचित मार्गदर्शन मिले तो उनके लिए कोई लक्ष्य कठिन एवं असंभव नहीं है।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने बेटियों से सवाल – जवाब कर उनकी रूचियों तथा अभिरूचियों को जाना। उनके सवालों के सरलता एवं सहजता से जवाब देकर बेटियों की झिझक को दूर किया। बेटियों ने कलेक्टर से सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कलेक्टर ने बेटियों को आगे बढ़ने, माता – पिता की अपेक्षा पर खरा उतरने तथा कठोर मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर एडीएम नवरतन कोली, एएसपी सुरेश खीचीं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम, एसीबीईओ महेश मीना, देवीलाल मीना और प्रधानाचार्य राजेन्द्री मीना ने भी बेटियों को जानकारी दी। इसी प्रकार शाहीन मदरसे में बेटियों को कलेक्टर ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

 

Our Lado caravan of innovation reached Gangapur, the collector encouraged the daughters

 

 

नवाचार के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों से संवाद किया तथा सफलता के टिप्स दिए। बेटियों से संवाद कर उनके साथ जानकारियां साझा की व बेटियों में स्वालंबन के गुण पैदा करने का प्रयास किये।

 

 

 

 

 

 

 

बौंली ब्लॉक के पीपलवाड़ा, बड़ागांव सरवर, गंगापुर के महानंदपुर ड्योढा एवं चौथ का बरवाड़ा के भगवतगढ़ आदि स्थानों पर भी बेटियों से संवाद कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने बेटियों में सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बेटियों को प्रेरित किया तथा पहला सुख निरोगी काया का संदेश देते हुए दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार अन्य स्थानों पर अधिकारियों ने बेटिया को जीवन के अनुभव सुनाये व अनुभवों का लाभ लेने की बात कही।

 

 

 

 

 

 

बालिकाओं को उनके अधिकारों की एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। कलेक्टर ने बालिकाओं से कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !